फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Five security companies of police will be deployed across the district regarding village bandh.

Bhiwani News: ग्राम बंद को लेकर जिले भर में तैनात रहेंगी पुलिस की पांच सुरक्षा कंपनी

Fri, 16 Feb 2024 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 16 Feb 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Five security companies of police will be deployed across the district regarding village bandh.
ग्राम बंद को लेकर पुलिस फोर्स को दिशा निर्देश देते एसपी वरूण सिंगला।
भिवानी। किसान एवं ट्रेड यूनियनों के शुक्रवार को भारत बंद को लेकर जिला पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। वहीं जिलेभर में सुरक्षा एजेंसियों की पांच कंपनी तैनात की गई हैं। किसानों के आंदोलन संभावित इलाकों में संबंधित पुलिस थाना एसएचओ के साथ फोर्स मोर्चा संभालेगी।
विज्ञापन

वहीं भिवानी जिले से जुड़े कितलाना और गांव नौरंगाद टोल प्लाजा पर दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक किसान संगठन जाम भी लगाएंगे। इसके अलावा कई मुख्य रास्तों पर भी किसान संगठनों के पदाधिकारी रास्तों पर जाम लगाएंगे। वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों, किसान व मजूदर संगठनों के अलावा कच्चे कर्मचारी भी इस आंदोलन में कूद पड़े हैं वहीं किसानों के दिल्ली कूच को लेकर भी किसान संगठनों की सहानुभूति है। ऐसे में पहले से निर्धारित शुक्रवार के ग्राम बंद को लेकर कर्मचारी नेहरू पार्क में विरोध प्रदर्शन करेंगे। वहीं भिवानी-जींद मुख्य मार्ग पर गांव धनाना में भी दो घंटे किसान सड़क पर जाम लगाकर सांकेतिक धरना देंगे। वहीं कितलाना टोल प्लाजा और नौरंगाबाद टोल प्लाजा पर भी किसान संगठनों का दो घंटे का सांकेतिक बंद और धरना रहेगा। इस दौरान संबंधित जगहों पर पुलिस फोर्स भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत बंद के दौरान भिवानी जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद होने के भी आसार हैं। वहीं रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के चलते यातायात भी बाधित रहेगा। ऐसे में लोगों के जरूरी नहीं होने पर यात्रा नहीं करने व आंदोलन संभावित इलाकों के आसपास नहीं जाने का भी प्रशासन द्वारा अनुरोध किया जा रहा है। वहीं शुक्रवार के ग्राम बंद हो लेकर पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा कंपनी के जवानों को जरूरी निर्देश दिए वहीं सभी पुलिस थाना प्रबंधकों के साथ-साथ सीआईए, एवीटी स्टाफ को भी अलर्ट रखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed