{"_id":"668b35048b1641cdc6015807","slug":"five-police-teams-engaged-in-search-of-murderers-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-119799-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस की पांच टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस की पांच टीमें
Mon, 08 Jul 2024 06:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 08 Jul 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
तोशाम। क्षेत्र के गांव ईशरवाल में शुक्रवार रात हुई 36 वर्षीय सुरेंद्र की हत्या के आरोपियों की तलाश में पुलिस ने पांच टीमों का गठन किया है। पुलिस ने मोबाइल फोन और डीवीआर भी कब्जे में लिया है।
पुलिस को दिए बयान में गांव ईशरवाल निवासी रेखा ने बताया था कि पांच जुलाई की रात उनके पति सुरेंद्र और एक पड़ोसी घर में बैठकर शराब पी रहे थे। रात करीब 11:30 बजे रेखा ने सुरेंद्र से खाना खाने के लिए कहा लेकिन सुरेंद्र फोन पर किसी से बात करने लगा। उसे आने में देरी के कारण रेखा सो गई। करीब 12 बजे गोली चलने की आवाज सुनने के बाद रेखा बाहर आई तो उन्होंने देखा कि सुरेंद्र खून से लथपथ पड़ा था।
रेखा ने अपनी सास को बुलाया। किराये पर गाड़ी लेकर सुरेंद्र को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी रेखा की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि दोनों सीआईए, एवीटी, साइबर और थाना तोशाम सहित पांच टीमें इस मामले की जांच में लगी हैं। पुलिस ने डीवीआर और मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए हैं। मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा।