{"_id":"66b16ae333fe94328d093a17","slug":"five-players-won-bronze-medals-bhiwani-news-c-128-1-sir1002-123795-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ : लॉन टेनिस महिला ओपन वर्ग में पांच खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ : लॉन टेनिस महिला ओपन वर्ग में पांच खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक
Tue, 06 Aug 2024 05:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
टेनिस में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते कोच रेशम सिंह व अन्य।
सिरसा। जिले के खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में शानदार प्रदर्शन किया है। लॉन टेनिस के महिला ओपन वर्ग में जहां पांच खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीते, वहीं बॉक्सिंग में मुक्केबाजों ने अपने पंच का दम दिखाया। इसकी बदौलत सिरसा को पहली बार बॉक्सिंग में दो कांस्य पदक हासिल हुए हैं।
राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता 1 से 3 अगस्त तक करनाल में आयोजित की गई। इसमें जिले से 10 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कोच रेशम सिंह ने बताया कि लॉन टेनिस के महिला ओपन वर्ग में प्रज्ञा शर्मा, अविका श्योराण, भारती, हरलीन पन्नू, ऐशना सिसौदिया ने टीम इवेंट में तीसरा स्थान हासिल किया है। ये महिला खिलाड़ी प्रतिदिन शहीद भगत सिंह स्टेडियम में लॉन टेनिस खेल का अभ्यास करने के लिए आती हैं। हर रोज 6 से 7 घंटे सुबह व शाम को अभ्यास करती हैं। इन्हें कोच की ओर से निशुल्क में प्रशिक्षण दिया जाता है।
वहीं, पंचकूला में हुए सीनियर लेवल के राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में शहीद भगत सिंह स्टेडियम के तीन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें 48 किलोग्राम भार वर्ग में हर्ष कुमार ने और 68 किलोग्राम भार में मयंक ने कांस्य पदक जीता। कोच सुनील कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में तीनों खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। तीनों खिलाड़ी बहुत मेहनती हैं। रोजाना 4 से 5 घंटे तक अभ्यास करने के लिए आते हैं। स्टेडियम में सभी खिलाड़ियों को निशुल्क में कोचिंग दी जाती है।