फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Five more corona positive found.

पांच नए कोरोना पॉजिटिव, 227 पहुंचा जिले में संक्रमितों का आंकड़ा

Mon, 22 Jun 2020 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Five more corona positive found.
जीबीटीएल मिल के पास राजकीय प्राइमरी स्कूल में मजदूरों व उनके परिजनों के सैंपल लेती स्वास्थ्य वि? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में शनिवार को 40 कोरोना पॉजिटिव आने के बाद रविवार को भी पांच कोरोना पॉजिटिव आए। इनमें एक शिक्षिका, एक विद्यार्थी, एक मजदूर और दो कर्मचारी हैं। मरीजों में दो लोहारू से हैं तो दो शहर की डीसी कॉलोनी और एक सेक्टर-13 से है। जिले में अब कोरोना के कुल केस 227 हो गए हैं। इनमें 144 एक्टिव केस हैं और 80 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

ये पॉजिटिव आए सामने
32 वर्षीय महिला शिक्षिका : एक महिला शिक्षिका की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सेक्टर-13 वासी उक्त महिला शिक्षिका पथरी के दर्द से परेशान है और पथरी के ऑपरेशन के लिए उसने एक निजी लैब से टेस्ट करवाया, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव रही। महिला को न खासी है, न जुकाम और न बुखार।
विज्ञापन

मिल का एक और मजदूर पॉजिटिव : बीटीएम चौक क्षेत्र की मिल में काम करने वाला एक और मजदूर कोरोना पॉजिटिव आया है। 41 वर्षीय व्यक्ति मिल में मजदूर है और पहले आए पॉजिटिव के संपर्क में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीआईटी कॉलेज का छात्र मिला पॉजिटिव : डीसी कॉलोनी से ही 21 वर्षीय छात्र पॉजिटिव आया है। यह टीआईटी कॉलेज में पढ़ता है और इसके पड़ोस में कोरोना पॉजिटिव आए है। जिनके संपर्क में यह आया था।
मानेसर से आया व्यक्ति मिला पॉजिटिव : लोहारू के वार्ड सात वासी 29 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह मानेसर की एक कंपनी में नौकरी करता है। वह 16 को बाइक से भिवानी आया था। 20 को अपना सैंपल लोहारू सीएचसी पर दिया। रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

दिल्ली की केबल कंपनी का कर्मी पॉजिटिव : लोहारू के वार्ड तीन वासी 27 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह दिल्ली के आनंद विहार में एक केबल कंपनी में चार से काम करता है। वह 15 जून को बाइक से भिवानी आया थाऔर 20 को लोहारू सीएचसी पर सैंपल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed