{"_id":"61fad61e3b8dc251f0578686","slug":"five-accused-of-attack-on-advocate-arrested-no-lawyer-of-the-accused-side-took-the-case-bhiwani-news-hsr623378129","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता पर हमले के पांच आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पक्ष का किसी वकील ने नहीं लिया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता पर हमले के पांच आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पक्ष का किसी वकील ने नहीं लिया केस
विज्ञापन
भिवानी। शहर के हालु बाजार में एक वकील और उसके बेटे पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं इस मामले में किसी भी वकील ने आरोपी पक्ष का केस लेने से इनकार कर दिया।
बता दें कि 24 जनवरी को हालु बाजार निवासी रिंकू बाजार में सामान लेने गया था। वहां एक युवक ने उसकी पिटाई कर दी। रिंकू ने घर जाकर सारी परिवार को बताई। इसके बाद उनके एडवोकेट सुनील गोयल रिंकू को उपचार के लिए अस्पताल लेकर जाने लगे। रास्ते में 14-15 युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। इस घटना में रिंकू और उसके पिता एडवोकेट सुनील गोयल घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस माममले में सिटी थाना पुलिस ने 25 जनवरी को केस दर्ज किया था। इसमें आठ लोग नामजद व बाकी अन्य थे। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें हालु बाजार निवासी निखिल, सागर उर्फ सानू, हरीश, प्रवेश ऊर्फ पिंटू और अमित उर्फ गुड्डू शामिल हैं। बुधवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
न्याय मिलने तक साथ रहेगी बार एसोसिएशन
बार एसोसिएशन के प्रधान सत्यजीत पिलानिया ने कहा कि वकीलों पर होने वाले हमलों को सहन नहीं किया जाएगा। इस मामले में भी बार के सभी वकीलों ने एकजुटता का परिचय दिया है। यह सराहनीय है, जब तक एडवोकेट सुनील गोयल को न्याय नहीं मिल जाता बार एसोसिएशन उसके साथ खड़ी रहेगी।