फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fisheries became a profitable business for farmers after getting subsidy from the government: Ajay Chopra

सरकार से अनुदान पाकर मत्स्य पालन बना किसानों के लिए लाभकारी व्यवसाय : अजय चौपड़ा

Fri, 01 Aug 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 01 Aug 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Fisheries became a profitable business for farmers after getting subsidy from the government: Ajay Chopra
भिवानी। मत्स्य पालन को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की ओर से अनुदान राशि उपलब्ध करवाई जा रही है, जिससे यह क्षेत्र अब एक लाभकारी व्यवसाय बनता जा रहा है। इच्छुक किसानों को विभाग से प्रशिक्षण और तकनीकी मार्गदर्शन अवश्य लेना चाहिए। यह बात जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय चौपड़ा ने शुक्रवार को शहर के डाबर क्षेत्र में मत्स्य पालन विभाग द्वारा आयोजित रांचिंग कार्यक्रम के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मछली पालन के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाने और उत्पादन में इजाफा करने के लिए तालाब में मछली बीज डालकर संचय प्रक्रिया को अपनाया जा रहा है। रांचिंग एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें मछली प्रजातियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए बीज छोड़ा जाता है। कार्यक्रम के दौरान चौपड़ा ने स्वयं भी मछली बीज पानी में छोड़कर लोगों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


खारा और मीठा पानी दोनों में हो रहा उत्पादन
जिला मत्स्य अधिकारी सिकंदर सिंह सांगवान ने बताया कि वर्तमान में जिले के बहल, सिवानी और भिवानी क्षेत्र में खारे पानी के 625 हेक्टेयर क्षेत्र में मछली पालन किया जा रहा है। इसके अलावा 1440 हेक्टेयर मीठे पानी वाले क्षेत्र में भी मछली उत्पादन हो रहा है। जिले में अब तक 6460 मीट्रिक टन मछली उत्पादन हो चुका है।उन्होंने यह भी बताया कि कोई भी किसान यदि अपनी निजी जमीन पर तालाब बनाकर या पंचायती जोहड़ पट्टे पर लेकर मछली पालन करता है, तो उसे सरकार की ओर से अनुदान राशि दी जाती है। विभाग किसानों को पारंपरिक खेती के साथ मत्स्य पालन अपनाने के लिए निरंतर प्रेरित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed