फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   First faced water crisis, now dirty water is coming inside the houses, women expressed anger

Bhiwani News: पहले जल संकट झेला, अब सप्लाई में आ रहा घरों के अंदर गंदा पानी, महिलाओं ने जताया रोष

Thu, 30 Mar 2023 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 30 Mar 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
First faced water crisis, now dirty water is coming inside the houses, women expressed anger
दूषित पानी को लेकर नारेबाजी करती हरजीकान क्षेत्र की महिलाएं।
भिवानी। शहर को जल संकट से तो निजात मिल गई, लेकिन अब गंदे पानी की आपूर्ति ने कई कॉलोनियों के लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। शहर के हरजीकान चौक, चुहड़ सिंह की बजारी, दिनोद गेट, पुराना पटवार खाना इलाके की महिलाओं ने गंदे पानी की आपूर्ति को लेकर रोष जताया। वहीं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर स्वच्छ पीने का पानी मांगा।
विज्ञापन

कॉलोनी की महिलाओं का कहना है कि पिछले एक पखवाड़े से इलाके में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। पहले राशनिंग के दौरान भी गंदा पानी आता था, अब नियमित पेयजल आपूर्ति में भी पानी की गुणवत्ता मेंं कोई सुधार नहीं हुआ है। हरजीकान क्षेत्रवासी आदेश कुमार, जयप्रकाश, अनुराग, सीटू, बाला देवी, कमला, बिमला, भतेरी ने बताया कि पिछले एक महीने से एक दिन छोड़ एक दिन पानी की आपूर्ति होती थी। इस दौरान भी घरों के अंदर गंदा पानी आ रहा था, जिसे इस्तेमाल करना तो दूर हाथ से छूने भर से बदबू नहीं जाती थी। लेकिन अब रोजाना पानी आ रहा है तो भी गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। पीने के पानी के लिए भी दूर दराज से हैंडपंप से पानी लाना पड़ता है। महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ रोषकर नारेबाजी की और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से पीने का स्वच्छ पानी मांगा। महिलाओं ने कहा कि हर बार गर्मी के मौसम में यहां गंदे पानी की आपूर्ति होती है। अधिकारी यहां समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर रहे हैं। गंदे पानी की आपूर्ति से इलाके में बीमारियों के संक्रमण का खतरा बना है वहीं सप्लाई के पानी का सेवन करने से पेट दर्द के साथ उल्टी और दस्त के मरीज भी इलाके में बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed