फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   First a trial of traffic lights, then the time will be set

पहले एक ट्रैफिक लाइटों का ट्रायल, फिर सेट होगा समय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
First a trial of traffic lights, then the time will be set
दिनोद गेट चौक पर लगाई गई ट्रैफिक लाइटें। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। शहर में यातायात नियंत्रित करने के लिए प्रमुख चौराहों पर लगाई जा रही ट्रैफिक लाइट जल्द ही आपको फिर से रुकने व चलने का संकेत देंगी। ट्रैफिक लाइटों का टाइम सैट करने से पहले यातायात पुलिस एक सप्ताह ट्रायल लेगी। इसके साथ ही शहर में ट्रैफिक सिग्नल भी लगाए गए हैं। शहर में लगाए गए ब्लींकर वाहनों चालकों को गाड़ी धीमा करने का संकेत दे रहे हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अधिक वाहनों से शहर में दुपहिया व अन्य गाड़ियों से भीड़ का आलम बन जाता है। अक्सर जाम जैसे हालात रहते है। यातायात को नियंत्रित करने में यातायात पुलिस के भी पसीने छूटने लगते हैं। विशेषकर सुबह और शाम के समय तो वाहनों से जाम की स्थिति बनती है। इसी के चलते उपायुक्त आरएस ढिल्लो ने शहर में यातायात नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक लाइट, ब्लींकर/ट्रैफिक सिग्नल लगाने की योजना बनाई और इसे अमलीजामा पहनाने के लिए नगर परिषद प्रशासन और यातायात पुलिस को आपसी तालमेल स्थापित कर जरूरी व प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक लाइट व सिग्नल लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त आरएस ढिल्लो के निर्देशानुसार नगर परिषद प्रशासन ने शहर में ट्रैफिक लाइट लगाने का काम शुरु कर दिया है। शहर में दिनोद गेट पर लाइटें स्थापित कर दी गई हैं। इसी प्रकार से शहर में हांसी गेट, घंटाघर, महम गेट, दादरी गेट, रोहतक गेट, चिड़ियाघर मोड़ आदि प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें और जरूरी जगहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने का काम किया जाएगा। दिनोद गेट पर ट्रैफिक लाइट स्थापित कर दी गई हैं। जहां पर पुरानी लाइटें लगी थी, उनको दुरुस्त करवाया जा रहा है। शहर में ट्रैफिक लाइटें लगाने में अभी कुछ समय और लगेगा, लेकिन इन लाइटों को जल्द से जल्द स्थापित करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों की गति धीमी करने के साथ-साथ शहर का बदल रहा है स्वरूप
नगर परिषद प्रशासन ने यातायात पुलिस द्वारा चिहिन्त किए गए टी प्वाइंट पर कुछ समय पहले ब्लींकर लगाए, जो वाहन चालकों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए गाड़ी या दुपहिया वाहन की गति धीमी करने का संकेत दे रहीं हैं। बलींकर के साथ ही ट्रैफिक लाइटें लगने से शहर का स्वरूप भी बदला-बदला सा नजर आएगा। भिवानी शहर भी विकसित शहरों की की श्रेणी में खड़ा दिखाई देगा।

शहर में यातायात नियंत्रण को लेकर ट्रैफिक लाइट व सिग्नल लगाने का कार्य किया जा रहा है। इन दोनों से यातायात पर नियंत्रण किया जाएगा। एक सप्ताह ट्रायल के बाद ही ट्रैफिक लाइटों का टाइम सैट किया जाएगा।
-आरएस ढिल्लो, उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed