फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   firing between two party in Bawanikhera town, 3 youth injured serious

जमालपुर में दो गुट भिड़े, तीन को मारीं गोलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
firing between two party in Bawanikhera town, 3 youth injured serious
गांव जमालपुर में गोली लगने से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक लेकर जाते परिजन। संवाद - फोटो : Bhiwani
बवानीखेड़ा (भिवानी)। कस्बा बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव जमालपुर की वाल्मीकि बस्ती में बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गली में आने पर तीन युवकों को गोलियां मार दीं। वहीं इस झगड़े में कुल आठ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां से एक युवक को गंभीर हालत होने के चलते रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहीं बाकी सभी का उपचार नागरिक अस्पताल में ही चल रहा है। शिकायत के आधार पर एक पक्ष के नौ आरोपियों पर हत्या के प्रयास का तो दूसरे पक्ष के आठ लोगों पर झगड़ा करने का केस दर्ज किया गया है। बवानीखेड़ा थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला दो पक्षों में आपसी रंजिश का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव जमालपुर की वाल्मीकि बस्ती में बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अचानक गोली चलने की आवाज से लोग सहम उठे। इसी दौरान चीखने चिल्लाने की आवाजें आईं तो लोग भी अपने घरों से बाहर निकले। गोली लगने से जमालपुर निवासी 21 वर्षीय रवि, 22 वर्षीय विक्रम व विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। रवि के हाथ में कलाई के पास से गोली आरपार हो गई, जबकि विक्रम के पैर के टखने पर गोली लगी है। विकास की कमर के नीचे गोली लगी है। नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद विकास को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया, जबकि रवि और विक्रम को नागरिक अस्पताल में भर्ती किया।
विज्ञापन

घायल रवि ने बताया कि दोपहर में वे अपने दादा के घर जा रहे थे। इसी दौरान ठेकेदार अरविंद उर्फ लाला व उसके परिवार के लोगों ने उनके साथ झगड़ा किया। इसी दौरान अरविंद उर्फ लाला ने गोली चलानी शुरू कर दी। रवि ने आरोप लगाया कि एक के बाद एक कई गोलियां ठेकेदार ने चलाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गली में जाने को लेकर हुआ विवाद
रवि ने बताया कि उनके साथ पहले कोई विवाद नहीं था, लेकिन बोलचाल बंद थी। आरोपी उन्हें गली के अंदर आने से मना कर रहे थे। इसी विवाद को लेकर उन पर जानलेवा हमला किया गया। रवि, विकास, विक्रम के अलावा इस झगड़े में साहिल और सन्नी को भी चोटें आईं, जबकि दूसरे पक्ष से जसवंत ने आरोप लगाया कि आरोपी उनकी गली में आकर झगड़ा करने लगे। जसवंत ने आठ युवकों पर उनके परिवार के लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया। घटना की जानकारी मिलते ही बवानीखेड़ा पुलिस थाना एसएचओ रवींद्र कुमार अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे और वहां स्थिति का जायजा लिया। उसके बाद पुलिस की टीम घायलों का बयान दर्ज करने के लिए नागरिक अस्पताल पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किया।
इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस
घायल रवि की शिकायत पर नौ आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ। जिनमें आरोपी जमालपुर निवासी ठेकेदार अरविंद उर्फ लाला, महेंद्र, सुखबीर, राकेश, हरेंद्र, भारत, गुरुबाज, लाला की पत्नी व लाला की मां शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष के जमालपुर निवासी जसवंत की शिकायत पर आठ के खिलाफ केस दर्ज हुआ। जिनमें आरोपी रवि, विक्रम, अरुण, संदीप, सन्नी, सागर, साहिल, विकास शामिल हैं।

मौके से मिले खोखे
गांव जमालपुर में झगड़े की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। मौके पर गोलियों के चार-पांच खोखे भी मिले हैं। पुलिस ने इस विवाद में दोनों ही पक्षों की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
-रवींद्र कुमार, एसएचओ, बवानीखेड़ा पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed