फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Firefighters continue their strike, work halted for the 11th day

Bhiwani News: मांगों पर अडिग दमकल कर्मियों की हड़ताल जारी, 11वें दिन भी कामकाज ठप

Sat, 18 Apr 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 18 Apr 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Firefighters continue their strike, work halted for the 11th day
भिवानी। फायर कर्मचारी संघ की अपनी मांगों को लेकर चल रही हड़ताल शनिवार को 11वें दिन भी जिला प्रधान अजय श्योराण के नेतृत्व में जारी रही। राज्य प्रधान राजेन्द्र सिंध और राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के बजाय केवल कामचलाऊ व्यवस्था पर जोर दे रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हड़ताल के चलते दमकल विभाग की गाड़ियों का संचालन अब वालंटियरों के माध्यम से कराया जा रहा है जो कि बेहद जोखिम भरा है। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि इन वालंटियरों के पास न तो भारी वाहन चलाने का पर्याप्त अनुभव है और न ही आग बुझाने की तकनीकी समझ ऐसे में यदि कोई बड़ी दुर्घटना होती है तो उससे जान-माल का नुकसान हो सकता है जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन

यूनियन पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार जल्द बातचीत कर मांगों का समाधान नहीं करती तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर मदन लाल पूर्व एमसी, महाबीर सिंह जांगड़ा, अवतार सिंह सांगवान, राजेश ग्रेवाल हल्का प्रधान और नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य उप प्रधान पुरुषोत्तम दानव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed