Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Firecrackers can be sold until the 6th; they may be burst only during specified hours on the 7th and 8th.

Bhiwani News: छह तक होगी पटाखों की बिक्री, 7-8 को तय समय में ही जला सकेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Firecrackers can be sold until the 6th; they may be burst only during specified hours on the 7th and 8th.
भिवानी। दिवाली पर जिले में चार से छह नवंबर तक निर्धारित स्थानों पर लाइसेंसधारी दुकानदार ही ग्रीन पटाखे बेच सकेंगे। सात और आठ नवंबर को सुबह छह से सात बजे और रात आठ से दस बजे तक ही ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन

दीपावली, गुरुपर्व, क्रिसमस और नववर्ष के मद्देनजर प्रदूषण नियंत्रण और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जिलाधीश साहिल गुप्ता ने पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल को लेकर आदेश जारी किए हैं। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत जारी आदेशों के अनुसार 7 और 8 नवंबर को पटाखों की बिक्री पर रोक रहेगी।
विज्ञापन

9 नवंबर से जिले में पटाखों पर फिर से पूर्ण प्रतिबंध लागू हो जाएगा। आदेशों का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता, 2023, विस्फोटक अधिनियम, 1884 और विस्फोटक नियम, 2008 के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिले में केवल सीएसआईआर-नीरी से प्रमाणित और पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) से लाइसेंस प्राप्त ग्रीन पटाखों की बिक्री की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिक्री संबंधित एसडीएम की ओर से निर्धारित स्थानों पर लाइसेंसधारी व्यापारियों के माध्यम से ही की जा सकेगी। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिये पटाखों की खरीद-बिक्री पर भी रोक रहेगी।
जिलाधीश के आदेशानुसार अस्पतालों, नर्सिंग होम, प्राथमिक एवं जिला स्वास्थ्य केंद्रों, वृद्धाश्रमों, शिक्षण संस्थानों और अधिसूचित शांत क्षेत्रों के 300 मीटर के दायरे में पटाखे चलाने की अनुमति नहीं होगी। इन क्षेत्रों को नो-क्रैकर जोन के रूप में चिह्नित किया जाएगा। अवैध और परंपरागत पटाखों की आवाजाही रोकने के लिए वाहनों की जांच भी की जाएगी।

क्यूआर कोड से होगी ग्रीन पटाखों की पहचान
ग्रीन पटाखों के डिब्बों पर उत्पाद और बैच के अलग-अलग क्यूआर कोड होना अनिवार्य है। इन्हें स्कैन करने पर निर्माता का नाम, नीरी पंजीकरण, पीईएसओ या जिला मजिस्ट्रेट का लाइसेंस, पटाखे की संरचना और परीक्षण प्रमाणपत्र की जानकारी मिलनी चाहिए।

निगरानी के लिए चारों उपमंडलों में संयुक्त टीमें गठित
डीसी साहिल गुप्ता ने आदेशों की पालना के लिए भिवानी, तोशाम, लोहारू और सिवानी उपमंडलों में संयुक्त निरीक्षण एवं गश्त टीमें गठित की हैं। इनमें संबंधित एसडीएम, डीएसपी, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी के प्रतिनिधि, फायर स्टेशन अधिकारी के प्रतिनिधि और डीईटीसी (एसटी) के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
टीमें निर्धारित स्थानों और अवधि में केवल वैध क्यूआर कोड वाले ग्रीन पटाखों की बिक्री सुनिश्चित करेंगी। इसके अलावा पटाखों के नमूने लेकर जांच के लिए पीईएसओ को भेजेंगी, वाहनों की जांच करेंगी और क्यूआर कोड की प्रमाणिकता परखेंगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के पटाखे जब्त किए जाएंगे। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ लाइसेंस रद्द करवाने की प्रक्रिया भी अमल में लाई जाएगी।


आदेशों की पालना सुनिश्चित करेंगे अधिकारी
जिलाधीश ने संबंधित एसडीएम, उप पुलिस अधीक्षक, पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, अग्निशमन विभाग और आबकारी एवं कराधान (सेल टैक्स) के अधिकारियों को आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी रखेंगे। जिलाधीश ने स्पष्ट किया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों की अवहेलना नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed