फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fire in machines due to short circuit in Biscuit Bakery

बिस्कुट बैकरी में शॉट सर्किट से मशीनों में हुआ ब्लास्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fire in machines due to short circuit in Biscuit Bakery
भिवानी। रामगंज मोहल्ला स्थित गुरुदास बिस्कुट बेकरी में अचानक शॉर्टसर्किट से बिस्कुट सहित अनेक प्रकार के खाद्य पदार्थ बनाने वाली मशीनों में आग लग गई, जिसके कारण बर्नर से मशीन में ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट के कारण गुरुदास बिस्कुट बेकरी के मालिक समाजसेवी रमेश सैनी का सारा सामान व मशीन जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि ब्लास्ट के दौरान वहां नजदीक कोई परिजन नहीं था। वरना यहां पर जानहानि भी हो सकती थी। इस बारे में मालिक रमेश ने दमकल विभाग को सूचना दी, सूचना के मुताबिक दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। सुबह सात बजे बेकरी में आग लगी थी, जिसको करीब आधे घंटे में काबू पाया गया। रमेश सैनी ने जिला प्रशासन व सरकार से मुआवजा की गुहार लगाई है। उनका दावा है कि मशीनों में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed