फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fire broke out in the textile factory of former minister Babu Rambhajan Agarwal in Bhiwani

भिवानी में आग: पूर्व मंत्री की कपड़ा फैक्ट्री में देर रात भड़की आग, कई जिलों की फायर ब्रिगेड पहुंची

Fri, 13 Dec 2024 10:43 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 13 Dec 2024 10:43 PM IST
सार

भिवानी में पूर्व मंत्री की कपड़ा फैक्ट्री में देर रात आग लग गई। आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठ रही हैं और धुएं का गुबार आसमान में फैल गया है। सूचना मिलते ही कई जिलों की फायर ब्रिगेड आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची हैं। 

विज्ञापन
Fire broke out in the textile factory of former minister Babu Rambhajan Agarwal in Bhiwani
कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में देर रात आग लगने की घटना हुई है। शहर के रोहतक रोड स्थित औद्योगिक सेक्टर में शुक्रवार देर रात को एक कपड़ा उद्योग की इकाई में भीषण आग लग गई। उद्योग के ऊपरी हिस्से भी आग की लपटें दिखाई दी। वहीं आग लगने की सूचना के बाद भिवानी, हांसी, चरखी दादरी, सिवानी, रोहतक और हिसार से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गई। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। 

विज्ञापन

औद्योगिक सेक्टर स्थित चिनार फेब्रिक के कपड़ा उद्योग में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली। जिसके बाद एक के बाद एक आठ गाड़ियों का अमला मौके पर पहुंचा, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद प्रशासन की मदद से इसकी सूचना आसपास के जिलों के दमकल को दी गई। जिसके बाद हांसी, चरखी दादरी, सिवानी, रोहतक और हिसार से भी दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन औद्योगिक सेक्टर के व्यापारियों को भी हादसे की सूचना मिली तो वे भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


भिवानी में पूर्व मंत्री बाबू रामभजन अग्रवाल की चिनार फेब्रिक उद्योग में आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई तो दमकल विभाग का बेड़ा भी तुरंत हरकत में आ गया। उद्योग के एक हिस्से में आग इतनी भीषण थी कि वहां दमकल कर्मचारियों के लिए पहुंचना भी काफी मुश्किल हो रहा था। दरअसल यहां तैयार किया जाने वाला फैब्रिक कपड़ा देश और विदेशों में भी भेजा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed