फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fire broke out in pillar box in bad weather, 16 electricity meters burnt

खराब मौसम में पिलर बॉक्स में लगी आग, 16 बिजली मीटर जले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in pillar box in bad weather, 16 electricity meters burnt
तोशाम के वार्ड नंबर 18 में बिजली मीटर के पिलर बॉक्स में लगी आग। - फोटो : Bhiwani
तोशाम। वार्ड 18 में शनिवार शाम को पिलर बॉक्स में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे 16 बिजली मीटर जलकर नष्ट हो गए। लोगों ने आग लगने की सूचना बिजली निगम के कर्मचारियों ने दी। निगम के कर्मचारियों ने लाइन को बंद किया तब जाकर क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। आग लगने से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। पिलर बॉक्स में आग लगने से निगम को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

शनिवार शाम वार्ड नंबर 18 में अचानक बिजली निगम के पिलर बॉक्स में आग लग गई। आग लगते ही तेज धुआं व आग की लपटें पिलर बॉक्स से बाहर निकलने लगी। धुआं उठता देख आसपास के लोग बाहर निकले तो देखा की पिल्लर बॉक्स में आग लगी हुई है। इसके बाद लोगों ने आग लगने की सूचना तुरंत निगम के कर्मचारियों को दी, जिसके बाद बिजली सप्लाई बंद की गई। लोगों ने बिजली कटने के बाद मिट्टी व पानी की सहायता से आग पर काबू पाया। वार्ड नंबर 18 के पंकज, हरीश, बालमुकंद, जग्गी ने बताया कि शनिवार शाम तेज धुआं उठता दिखाई दिया। धुआं उठता देख बाहर निकलकर देखा तो पिलर बॉक्स में आग लगी हुई थी। लोगों ने बताया कि पिलर बॉक्स में आग लगने के बाद बिजली बाधित हो गई। पूरी रात बिजली नहीं आई। मौसम खराब होने के कारण बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो पाई। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लोगों ने की जले मीटर बदलने की मांग
वार्ड 18 के लोगों ने निगम के अधिकारियों से जल्दी से जल्दी नए मीटर लगाने की मांग की है। लोगों ने बताया कि 3-4 दिन पहले भी इस पिलर बॉक्स में शॉर्ट सर्किट हुआ था, उसकी सूचना निगम के कर्मचारियों को दी थी। जिसके बाद वह ठीक हो गई थी। इस बारे में बिजली निगम के एसडीओ होशियार ने बताया कि 16 मीटर जल गए। जिसके कारण निगम को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हो गया। निगम सोमवार से मीटर ने लगाने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed