{"_id":"663fead7b16f60d883044ad4","slug":"fire-broke-out-at-2-oclock-in-the-night-in-the-closed-establishment-of-a-grocery-wholesaler-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-117254-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: किराना थोक सामान विक्रेता के बंद प्रतिष्ठान में रात दो बजे लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: किराना थोक सामान विक्रेता के बंद प्रतिष्ठान में रात दो बजे लगी आग
Sun, 12 May 2024 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 12 May 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। शहर के रोहतक गेट देवीलाल सदन के पीछे पेट्रोल पंप के समीप गली के अंदर किराना सामान के थोक विक्रेता के बंद प्रतिष्ठान में रात दो बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इसकी सूचना पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल डलवाने पहुंचे युवक ने दुकान के बाहर लगे बोर्ड पर नंबर देखकर फोन पर सूचना मालिक के बेटे को दी।
इसके बाद रात को ही मालिक मौके पर पहुंचा और दमकल विभाग के कर्मचारियों को कार्यालय पहुंचकर बुलाकर लाया। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जब तक आग शांत हुई तब तक दुकान के अंदर रखा करीब 15 लाख कीमत का सामान जलकर नष्ट हो चुका था।
दुकान मालिक चंद्रपाल ने बताया कि उसकी बालाजी किराना स्टोर के नाम से दुकान है। शुक्रवार रात दो बजे उसके बेटे शुभम तायल के पास फोन आया, जिस पर बोल रहे युवक ने बताया कि उनकी दुकान में आग लगी है। इसके बाद वह अपने बेटे के साथ मौके पर पहुंचा और डायल 112 पर सूचना दी। दमकल कार्यालय में पहुंचकर भी सूचना दी ई। इसके बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
चंद्रपाल ने बताया कि करीब चार साल पहले भी इसी तरह उनकी दुकान में आग लगी थी। उस समय कुछ शरारती तत्वों ने आग लगाई थी, क्योंकि मौके पर शराब की बोतलें भी मिली थीं। शुक्रवार को दुकान के अंदर लाइट बंद कर घर गए थे। जिस समय ये हादसा हुआ उस समय लाइट भी गई हुई थी। आग किस वजह से लगी अभी इसका खुलासा नहीं है वहीं दुकान मालिक ने जानबूझकर भी आग लगाए जाने की आशंका जताई है। मामले की शिकायत पुलिस को भी दी है। वहीं दुकान मालिक के अनुसार आग से उसे करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। संवाद