{"_id":"69ebcfd3ffeed5330f039bc3","slug":"fire-brigade-personnel-who-have-been-on-strike-for-two-weeks-demonstrated-and-submitted-a-memorandum-to-the-minister-and-mla-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-150189-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दो सप्ताह से धरने पर बैठे दमकल कर्मियों ने प्रदर्शन कर मंत्री व विधायक को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दो सप्ताह से धरने पर बैठे दमकल कर्मियों ने प्रदर्शन कर मंत्री व विधायक को सौंपा ज्ञापन
Sat, 25 Apr 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। अपनी मांगों को लेकर पिछले दो सप्ताह से धरने पर बैठे दमकल कर्मियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन करते हुए कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी और विधायक घनश्याम सर्राफ को ज्ञापन सौंपा। फायर कर्मचारी संघ के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में कर्मचारियों ने सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।
प्रदर्शन की अध्यक्षता फायर कर्मचारी संघ के जिला प्रधान अजय श्योराण ने की जबकि मंच संचालन राजेश कुमार ने किया। वक्ताओं ने कहा कि फरीदाबाद अग्निकांड में अपने दो साथियों भवी चंद शर्मा और रणवीर सिंह को खोने के बाद भी सरकार दमकल कर्मियों के साथ न्याय नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ही मोर्चे पर आग में शहीद होने वाले सिपाही को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि और शहीद का दर्जा मिलता है जबकि उसी आग में जान गंवाने वाले दमकल कर्मियों के परिवारों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम दानव ने कहा कि दमकल कर्मचारियों के समर्थन में एक मई से प्रदेश के 40,000 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे। अजय श्योराण ने कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही 30 लाख रुपये की सहायता उन्हें मंजूर नहीं है। उन्होंने बताया कि 22 से 25 अप्रैल तक प्रदेश के सभी 90 जनप्रतिनिधियों को जगाने का अभियान चलाया जा रहा है। यदि 27 अप्रैल को होने वाले विधानसभा सत्र तक उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो वे जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि 27 अप्रैल से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर स्थित दमकल केंद्रों पर क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।