भिवानी: बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर रखे जनरेटर में लगी आग, गेट के आगे फैला धुआं; शाखा में मची अफरा तफरी
जनरेटर के समीप स्थित बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लगने से बचाव हो गया। आग लगने की घटना के बाद फुटपाथ पर खड़े वाहनों को भी तुरंत हटा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।
विस्तार
हांसी गेट सर्कुलर रोड पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर फुटपाथ पर रखे एक जनरेटर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे लगी इस आग के कारण बैंक शाखा के गेट के आगे धुआं और लपटें फैल गईं, जिससे अंदर मौजूद स्टाफ और ग्राहकों को बाहर निकलने में परेशानी हुई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि जनरेटर के समीप स्थित बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लगने से बचाव हो गया। आग लगने की घटना के बाद फुटपाथ पर खड़े वाहनों को भी तुरंत हटा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।