{"_id":"6ede98250fcc431c70e565a21e6c2033","slug":"finger-cut-veteran-conductor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग ने कंडक्टर की अंगुली काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग ने कंडक्टर की अंगुली काटी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
Updated Sat, 28 Feb 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस में टिकट लेने को लेकर हुए झगडे़ में एक बुजुर्ग ने कंडक्टर की अंगुली बुरी तरह काट दी। कंडेक्टर के अनुसार, उसकी अंगुली का आगे का हिस्सा कटकर अलग हो गया है। घायल कंडेक्टर को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोडवेज कर्मचारी नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में भर्ती रोडवेज बस कंडक्टर गिगनाऊ वासी विनोद ने बताया कि उसकी ड्यूटी सिवानी-लोहारू रूट की रोडवेज बस पर है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब पौने एक बजे वह सिवानी से लोहारू के लिए चला। बस कुछ ही दूर चली थी कि उसने एक बुजुर्ग को टिकट लेने के लिए कहा। बुजुर्ग ने कहा कि आधी टिकट दे दो। इस पर उक्त व्यक्ति को सीनियर सिटीजन का कार्ड दिखाने के लिए कहा। जिस पर बुजुर्ग ने मना किया और पूरी टिकट के लिए रुपये दिए। उक्त बुजुर्ग के बराबर में एक अन्य बुजुर्ग बैठा था।
विज्ञापन
वह यह सब देखते हुए गाली-गलौच करने लगा। जब उसे गाली नहीं देने के लिए कहा तो बुजुर्ग ने उसका हाथ पकड़कर अंगुली पर काट लिया। वह चिल्लाया और अन्य लोगों ने बुजुर्ग से उसकी अंगुली छुड़वाई। बुजुर्ग ने उसकी अंगुली के आगे का हिस्सा काट दिया। अंगुली का अगला हिस्सा कटकर अलग हो गया है। जिसके बाद वृद्ध को पकड़कर थाने ले जाया गया मगर वहां पुलिस ने कहा कि इस पर मामला दर्ज हीं है। पहले अस्पताल में इलाज करवाओ और एमएलआर कटवाओ। जिसके बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
उधर, रोडवेज विभाग के कर्मचारी नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर घायल कंडक्टर से मुलाकात की। कर्मचारी नेता राज्य प्रधान ओमप्रकाश ग्रेवाल, डिपो प्रधान रणवीर सिंह, इंद्र सिंह वर्मा, हरज्ञान सिंह, जगदीश सांगवान, विजय पंघाल, प्रेम, महिपाल आदि ने घायल कंडेक्टर से मुलाकात की और घटना की निंदा करते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की।