{"_id":"52eb284bdc9bac4e5218acfae9ebfa02","slug":"financier-shot-in-the-eye","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंसर की आंख में गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंसर की आंख में गोली मारी
भिवानी
Updated Fri, 27 Jun 2014 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरक गांव के एक फाइनेंसर ने करीब 30 लाख रुपये उधार दे रखे थे। जब उसने वापस मांगे तो उधार लेने वालों ने गोली मार दी। एक गोली आंख में लगी। दूसरी आंख में छर्रे लगे। गंभीर हालत में घायल को पीजीआई ले जाया गया जहां विशेषज्ञ नहीं मिलने पर घायल को गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की एक आंख की रोशनी बिल्कुल खत्म हो गई है तो दूसरी आंख का ऑपरेशन हुआ है। अब शुक्रवार को पता लगेगा कि दूसरी आंख की रोशन बचेगी या नहीं।
मामला 19 जून की रात करीब साढे़ नौ बजे का है। पुलिस को दी शिकायत में खरक वासी रवि कुमार ने बताया कि उसका भाई करीब 38 वर्षीय जितेंद्र उर्फ बबलू फाइनेंस और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। कलिंगा गांव के कुछ युवकों ने उससे करीब 30 लाख रुपये फाइनेंस पर लेकर आगे फाइनेंस पर दे रखे है। भाई उनसे कई दफा रुपये मांग चुका था मगर वे दे नहीं रहे थे।
उनके परिवार में डेरा नौंवी की मान्यता है और उसका भाई भी अक्सर डेरे पर जाता था। 19 की रात को भी उसका भाई रात करीब साढे़ नौ बजे डेरे पर जा रहा था तो सात-आठ युवकों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली और उन पर गोली चलाई। एक गोली आंख में लगी और एक आंख में छर्रे लगे। उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए तो वहां से पीजीआई रेफर कर दिया। वहां भी विशेषज्ञ नहीं मिले तो वे फिर गुड़गांव के एक निजी अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने बताया कि एक आंख की रोशनी तो बिल्कुल चली गई है।
विज्ञापन
दूसरी आंख का ऑपरेशन हुआ है। शुक्रवार को पता लगेगा कि आंख की रोशनी बचेगी या नहीं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच नामजद व दो-तीन अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला करने, आर्म्ज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे खरक चौकी इंचार्ज एएसआई रणबीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर हत्या प्रयास व आर्म्ज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।