{"_id":"66946bce798d812c550e6714","slug":"finance-minister-honored-the-youth-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-120125-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: वित्त मंत्री ने युवाओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: वित्त मंत्री ने युवाओं को किया सम्मानित
Mon, 15 Jul 2024 05:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 15 Jul 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
लोहारू में प्रयास संगठन के प्रतिभा सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को सम्मानित करते वित्त मंत्र
लोहारू। प्रयास एक कोशिश सामाजिक संगठन की ओर से रविवार को अनाज मंडी परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। डीईईओ संतोष नागर की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह को वित्त मंत्री जेपी दलाल ने बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया।
वित्त मंत्री ने कहा कि शिक्षा की लौ से अज्ञानता का अंधकार दूर होती है। समाज समृद्ध और खुशहाल बनता है। सभ्य नागरिकों की विवेकशीलता परिवार और समाज समेत राष्ट्र को भी समृद्ध बनाती है। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट सूची में स्थान पाने वाले लोहारू खंड के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब 200 से अधिक विद्यार्थियों को पदक और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
उन्होंने प्रयास संगठन को पांच लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा भी की। एसडीएम अमित कुमार, बीईओ विजय प्रभा, जितेंद्र गागड़वास, समाजसेवी रमेश कौशिक ने बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम की सराहना की। सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष नागर ने भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
आयोजक संगठन के संस्थापक मा. पवन स्वामी ने संगठन की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। इस दौरान डीएसपी अशोक कुमार, बीईओ विजय प्रभा, कैप्टन रामफल श्योराण संगठन के अध्यक्ष महेंद्र कथूरिया, डॉ. उमेद जांगिड़, पूर्व चेयरमैन राजीव श्योराण, श्यामसुंदर सांगवान, अनुज ओला, धनपत सैनी, विजय शेखावत, प्रवक्ता सुरेश भारद्वाज, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।