फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   film, captian hawa singh, shooting

मुक्केबाज कैप्टन हवा सिंह के संघर्ष को दिखाएगी फिल्म

Fri, 31 Jan 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
film, captian hawa singh, shooting
बॉक्सिंग कोच संजय श्योराण के साथ अभिनेता सूरज पांचोली। - फोटो : Bhiwani
ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज को धूल चटाने वाले दो बार के एशियन चैंपियन, अर्जुन अवार्डी और द्रोणाचार्य अवार्डी कैप्टन हवा सिंह के जीवन पर बनने वाली फिल्म का निर्माण आखिरकार चार साल बाद शुरू होने जा रहा है। आठ फरवरी से शूटिंग का कार्य शुरू होने की संभावनाएं है। फिल्म में अभिनेता आदित्य पांचोली के बेटे सूरज पांचोली कैप्टन हवा सिंह की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन

देश के प्रसिद्ध मुक्केबाज कैप्टन हवा सिंह अकेले ऐसे मुक्केबाज हैं जो दो बार के एशियन गोल्ड मेडलिस्ट हैं। 1964 में गलत तरीके से अयोग्य घोषित होने के कारण ओलंपिक खेलने का मौका नहीं मिला मगर ओलंपिक पदक विजेता को धूल चटाकर दिखा दिया कि वे भी चैंपियन है। वे असल जिंदगी में भी हीरो की तरह ही रहे और हिंदू-मुस्लिम झगड़ों के दौरान भी मुस्लिम परिवार की सहायता की। जिले के गांव उमरवास में जन्मे कैप्टन हवा सिंह देश के पहले अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज बने, जिन्हें अर्जुन व द्रोणाचार्य अवॉर्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन

फिल्म के हीरो सूरज पांचोली ने कैप्टन हवा सिंह के पुत्र मुक्केबाज संजय श्योराण से बॉक्सिंग की बारीकियां सीखी। संजय ने बताया कि 1966 में उनके पिता हवा सिंह ने एशियन गेम्स में ओलंपिक में पदक विजेता इराक के मुक्केबाज खटामिन को फाइनल में हराकर चैंपियन बने थे। वर्ष 1970 में हुए एशियन गेम्स में एक बार फिर सेमीफाइनल में इराक के इसी मुक्केबाज को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्र, पोती भी है राष्ट्रीय मुक्केबाज : संजय भी राष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाज रहे हैं और भीम अवार्ड जीत चुके हैं। वे भिवानी में अपने पिता के नाम से मुक्केबाजी अकादमी चला रहे हैं। उनकी बेटी नुपूर श्योराण भी नेशनल स्तर पर पदक जीत चुकी है।
पहले जॉन इब्राहिम थे हीरो, अब सूरज पांचोली : वर्ष 2016 में फिल्म की घोषणा हुई तो उसके बाद हीरो के तौर पर जॉन इब्राहिम का नाम आया। जॉन ने फिल्म के लिए बॉक्सिंग की बारीकियां भी सीखी। वे कैप्टन के परिवार से भी मिले और कैप्टन हवा सिंह के बारे में जाना। कार्य की व्यस्तता के चलते वे फिल्म के लिए ज्यादा समय नहीं दे पाए। अब सूरज पांचोली मुख्य भूमिका में है।

इसी साल आ सकती है : संजय ने बताया कि वे मुंबई में गए थे। सूरज पांचोली भी भिवानी आए थे और बॉक्सिंग सीखी है। आठ फरवरी से शूटिंग शुरू करने की तैयारी है। विशेषज्ञों के अनुसार इसी साल के अंत तक फिल्म रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed