फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Filled the tank of Mahindra car, filled 385 liters of diesel in five jars, absconding on the pretext of Google Pay

महेंद्रा गाड़ी की टंकी फुल करा पांच जरीकनों में भराया 385 लीटर डीजल, गुगल पे का झांसा दे हुए फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Filled the tank of Mahindra car, filled 385 liters of diesel in five jars, absconding on the pretext of Google Pay
भिवानी। लोहानी बहल मुख्य मार्ग पर एक पेट्रोल पंप पर एक महेंद्रा गाड़ी की टंकी फुल कराने के बाद पांच जरीकनों में 385 लीटर डीजल डलवाकर गूगल पे से भुगतान करने का झांसा देकर तीन युवक चकमा देकर भाग गए। पेट्रोल पंप मालिक ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो बिना नंबर की गाड़ी व जरीकनों में तेल डलवाने वाले युवक करीब 34840 रुपये की चपत लगा गए। मामले की शिकायत जूईकलां पुलिस थाना में दी।
विज्ञापन

गांव गिगनाऊ निवासी प्रदीप सिंह ने बताया कि उसका गांव लोहानी में बहल मार्ग पर साहिल पेट्रोल पंप खुला है। उसके पंप पर 19 जून की शाम करीब पांच बजे एक महिंद्रा गाड़ी में तीन युवक आए। उन्होंने पहले तो गाड़ी की टंकी फुल करवा और फिर पीछे डिग्गी में रखी पांच जरीकनों में भी करीब 385 लीटर डीजल डलवा लिया। पंप ऑपरेटर बजरंग डाबला ने जब तेल के रुपये मांगे तो आरोपियों में एक युवक ने फोन दिखाते हुए गूगल पे से भुगतान कर देने की बात कही। जब पेट्रोल पंप के अकाउंटेंट ने इसका हिसाब-किताब जांचा तो आरोपियों ने तेल के बदले कोई भुगतान नहीं किया था। इसके बाद पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो गाड़ी पर आगे पीछे कोई नंबर भी नहीं मिला। इसके बाद पंप मालिक ने मामले की शिकायत जूईकलां पुलिस थाना में दी। पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed