फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   filed nomination for the post of Pradhan

Bhiwani News: जिला बार एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए हरेंद्र भालोठिया और संदीप तंवर हलवासिया ने भरा नामांकन

Tue, 28 Jan 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 28 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
filed nomination for the post of Pradhan
भिवानी में नामांकन करवाते हरेंद्र भालोठिया। 
भिवानी। जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 28 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए 29 जनवरी तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन प्रधान और उपप्रधान के लिए दो-दो और सचिव व कोषाध्यक्ष के लिए एक-एक आवेदन किया गया। जबकि बुधवार को भी नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला बार चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दौरान पहले दिन प्रधान पद के दावेदार हरेंद्र भालोठिया ने अपने समर्थक अधिवक्ताओं के साथ नामांकन दर्ज करवाया। इसके बाद प्रधान पद के लिए संदीप तंवर हलवासिया ने नामांकन दर्ज करवाया।
विज्ञापन

सचिव पद के लिए संदीप बोदलिया व उपप्रधान के लिए रेनू बाला सैनी और मुकेश अग्रोहिया ने नामांकन किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए मनोज हजारी ने नामांकन दायर किया। इस दौरान हरेंद्र भालोठिया के साथ जिला बार एसोसिएशन के लगातार चार बार के प्रधान रहे सत्यजीत पिलानिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन भरने के बाद प्रधान पद के उम्मीदवार हरेंद्र भालोठिया ने कहा कि उनका उद्देश्य अधिवक्ताओं के हित एवं अधिकारों के लिए कार्य रहेगा तथा इस दिशा में वे पूरी निष्ठा से शत-प्रतिशत कार्य करेंगे। वे न्यायपालिका और अधिवक्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने की दिशा में मजबूती से कार्य करेंगे तथा समाज में कानूनी जागरूकता फैलाने का भी काम करेंगे, ताकि कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने के लिए भी सक्रिय भूमिका निभा सकें।
इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के चार बार के प्रधान रहे सत्यजीत पिलानिया ने कहा कि हरेंद्र भालोठिया न केवल एक अनुभवी अधिवक्ता है, बल्कि उनकी नेतृत्व क्षमता भी अद्वितीय है। ऐसे में उन्हें पूरा विश्वास है कि यदि अधिवक्ता उन्हें जिला बार एसोसिएशन के प्रधान की जिम्मेदारी सौंपती है तो वे अपना कार्य पूरी निष्ठा एवं मेहनत से करेंगे।

चुनाव कमेटी के चेयरमैन विनोद तंवर व रिटर्निंग अधिकारी विकास बुडानिया ने बताया कि मंगलवार को कुल 6 नामांकन आए। इसमें दो प्रधान पद के लिए, एक सचिव पद के लिए, दो उप पप्रधान पद के लिए तथा एक कोषाध्यक्ष के नामांकन भरे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed