फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Female doctor accuses in-laws of dowry harassment

महिला चिकित्सक ने लगाए ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Female doctor accuses in-laws of dowry harassment
भिवानी। एक महिला चिकित्सक ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाए हैं। महिला चिकित्सक ने इसकी शिकायत औद्योगिक पुलिस थाना को दी है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विद्यानगर निवासी महिला चिकित्सक ने बताया कि उसकी शादी 2010 में गांव मिलकपुर जिला अलवर निवासी संदीप के साथ हुई थी। दोनों की एक लड़की है। शादी वाले दिन से ही ससुराल पक्ष उसको कम दहेज लाने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उसका आरोप है कि ससुराल वाले उससे लाखों रुपये नकद दहेज की मांग करने लगे। उसे इसी बात को लेकर प्रताड़ित भी किया जाने लगा। ससुराल वालों ने उसकी बेटी छीन ली और उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह मायके रहने लगी। उसने बेटी की कस्टडी के लिए भी न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा, जिसके बाद बेटी उसे मिल गई। लेकिन ससुराल वाले उसे लगातार जान से मारने की धमकी देने लगे। इस संबंध में महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed