{"_id":"64a7049b7deb5a9d2709fb86","slug":"fed-up-with-youths-class-10-girl-student-hanged-herself-bhiwani-news-c-21-hsr1027-171611-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: युवकों से तंग आकर 10वीं कक्षा की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: युवकों से तंग आकर 10वीं कक्षा की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
Thu, 06 Jul 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। सदर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव निमड़ीवाली में बुधवार की शाम दसवीं कक्षा की छात्रा ने घर पर पंखे से चुन्नी का फंदा लगाकर जान दे दी। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि उसे पड़ोसी गांव के दो युवक काफी अर्से से परेशान करते थे। सरकारी स्कूल में छात्रा को मिले टैबलेट पर भी ब्लैकमेल करने की धमकी देकर परेशान किया करते थे।
मृतका के पिता की शिकायत पर सदर पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव निमड़ीवाली निवासी आनंद ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। दो लड़के और एक लड़की। उसकी 16 वर्षीय बेटी दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को सोमबीर नामक युवक कई दिनों से परेशान करता था और फोन पर भी ब्लैकमेल करता था। वहीं युवक नितिन ने भी उसकी बेटी से बात कराने के लिए परिवार की ही एक महिला के फोन पर कॉल की थी। जिस पर उसकी बेटी से बात कराने का दबाव बना रहा था। बुधवार की शाम जब महिला उनके घर पहुंची तो लड़की पंखे से चुन्नी का फंदा लगा आत्महत्या कर चुकी थी। इसकी जानकारी परिजनों को दी गई।
पिता ने बताया वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। जिस समय बेटी ने ये कदम उठाया उस समय घर पर कोई नहीं था। मृतका के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को सोमबीर स्कूल में मिले टैबलेट पर भी धमकी देकर परेशान करता था। सदर पुलिस ने लड़की के शव का वीरवार सुबह भिवानी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं पिता के बयान दर्ज कर इस संबंध में प्रहलादगढ़ निवासी सोमबीर व नंदगांव निवासी नितिन के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर केस दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।