{"_id":"68067f13b2db74cd9503d659","slug":"father-of-two-daughters-committed-suicide-due-to-mental-problems-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-133028-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मानसिक परेशानी के चलते दो बेटियों के पिता ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मानसिक परेशानी के चलते दो बेटियों के पिता ने की आत्महत्या
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में पुलिस चौकी के बाहर खड़े मृतक के परिजन।
भिवानी। मानसिक परेशानी के चलते दो बेटियों के पिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इतेफाकिया मौत मामला कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक के पिता व गांव कितलाना निवासी बलवान ने बताया कि विकास फिलहाल हैवी लाइसेंस के लिए रोडवेज बस की ट्रेनिंग ले रहा था। रविवार दिन में परिवार के सभी सदस्य तूड़ी और गेहूं लेकर आए थे। गेहूं डलवाने के बाद विकास नहाकर अपने ताऊ के घर पर चला गया। जहां खाना खाकर वह अपने घर पर आया।
जब उसकी मां ने खाने के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह ताई के पास खाकर आया है और आप खाना बनाकर खा लेना। इसके बाद विकास अपने कमरे में चला गया। इसके बाद रात लगभग दस बजे उसकी मां कमरे में गई तो विकास फंदे से लटका मिला। परिजन उसे उपचार के लिए मिनी बाईपास स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसआई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।