फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   father in death serfited comming death

पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र लेकर लौट रहे बेटे समेत दो की मौत

Sat, 21 Dec 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
father in death serfited comming death
भिवानी-दादरी रोड पर हुए सड़क हादसें में क्षतिग्रस्त गाड़ी। - फोटो : Bhiwani
सर्दी चरम पर है तो अब हादसों का सिलसिला भी तेज हो गया है। शुक्रवार को अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में एक ट्रांसपोर्टर का इकलौता बेटा भी है। वहीं एक मृतक पिता का डेथ सर्टिफिकेट लेकर लौट रहा था। तभी उसकी बाइक को कार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे भिवानी-हांसी मार्ग पर जाटू लुहारी गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। गांव जाटू लुहारी वासी 23 वर्षीय सोमबीर बवानीखेड़ा से अपने पिता रामफल का डेथ सर्टिफिकेट लेकर लौट रहा था। जब वह गांव जाटू लुहारी में पेट्रोल पंप के पास मोड़ पर पहुंचा तो भिवानी की ओर से जा रही कार ने बाइक को टक्कर मारी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सोमबीर को उपचार के लिए के लिए बवानीखेड़ा अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बीते चार नवंबर को ही मृतक के पिता रामफल का निधन हुआ था। जिसका डेथ सर्टिफिकेट लेकर सोमबीर लौट रहा था। मृतक सोमबीर चार भाइयों में सबसे बड़ा था और घर की सारी जिम्मेवारी उसी पर थी। उसके दो छोटे भाई पढ़ रहे थे तो एक मजदूरी करता है। मृतक की दो साल पहले ही शादी हुई थी। मामले में बवानीखेड़ा थाना से जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक के ताऊ भूप सिंह के बयान पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से सूमो क्षतिग्रस्त, चालक गंभीर
भिवानी-दादरी मुख्य मार्ग पर प्रहलादगढ़ और गोविंदपुरा के बीच धर्मकांटे के समीप ट्रक और सूमो गाड़ी में टक्कर हो गई। शुक्रवार सुबह घनी धुंध के बीच हुए सड़क हादसे में सूमो चालक क्षतिग्रस्त गाड़ी के अंदर फंस गया, जिसे राहगीरों की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल पहुुंचाया गया। वहीं ट्रक चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सामान्य अस्पताल के वार्ड नंबर पांच में उपचाराधीन गांव झरवाई निवासी 19 वर्षीय प्रमोद ने बताया कि वह अपनी सूमो गाड़ी लेकर गांव से भिवानी आ रहा था। जब वह प्रहलादगढ़ और गोविंदपुरा के बीच पहुंचा तो अचानक एक ट्रक धर्मकांटा से तेज रफ्तार से मुख्य सड़क पर सामने आ गया। बेकाबू ट्रक सूमो से टकराने के बाद भी नहीं रुका और गाड़ी को घसीटते हुए दूर तक ले गया। हादसे में उसके पांव, हाथ पर गंभीर चोटे आई है। सदर थाना पुलिस ने घायल प्रमोद के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कार की टक्कर से ट्रांसपोर्टर के बेटे की मौत
इधर, जुई से तोशाम मार्ग पर बाइक व ऑल्टो कार की टक्कर में ट्रांसपोर्टर के इकलौते बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव ढांगर निवासी मृतक के चाचा बंटू व चचेरा भाई मोनू ने बताया कि 19 वर्षीय नवीन भिवानी के राजकीय महाविद्यालय में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था। गत 17 दिसंबर की दोपहर दो बजे नवीन बाइक से जुई से अपने गांव ढांगर जा रहा था। जुई-तोशाम मार्ग पर टी-प्वाइंट के पास एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने उसे ओवर टेक करने का प्रयास किया। इस दौरान हादसा हुआ। जिसमें नवीन को गंभीर चोटें आई और उसे इलाज के लिए पहले शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जिला सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक नवीन इकलौता बेटा था, जबकि उसकी 15 वर्षीय छोटी बहन है। नवीन के पिता ट्रांसपोर्टर सोमबीर गले के कैंसर से पीड़ित हैं। जुई कलां पुलिस थाना के जांच अधिकारी सत्यवान ने बताया कि मृतक के चाचा बंटू व चचेरे भाई मोनू के बयान दर्ज कर इस संबंध में अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed