{"_id":"687e854e50c02fbbe90ee92f","slug":"fatal-attack-on-the-manager-of-the-solar-company-car-also-damaged-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-137108-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सोलर कंपनी के मैनेजर पर जानलेवा हमला, गाड़ी भी तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सोलर कंपनी के मैनेजर पर जानलेवा हमला, गाड़ी भी तोड़ी
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। सूई-खरखड़ी रोड पर सोमवार दिनदहाड़े गौतम सोलर कंपनी के मैनेजर दीपक शर्मा पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने उनकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने दीपक को घसीटकर नाले में फेंक दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
बाद में राहगीरों की मदद से दीपक को नाले से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही गौतम सोलर कंपनी से मैनेजर मुनीश कुमार मौके पर पहुंचे और पुलिस बुलाई। घायल मैनेजर दीपक को भिवानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने व गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। संवाद