फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fast track investigation of the accident by the sitting judge of the High Court: Somani

हाईकोर्ट के सिटिंग जज से हो हादसे की फास्ट ट्रैक जांच : सोमाणी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fast track investigation of the accident by the sitting judge of the High Court: Somani
पत्रकारवार्ता को संबोधित करते सोमाणी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। डाडम क्षेत्र में पहाड़ दरकने से हुई दुर्घटना दुखदायी है। इस दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को प्रदेश सरकार द्वारा कम से कम 15-15 लाख रुपये मुआवजा देना चाहिए। यह बात आज राष्ट्रीय नवचेतना मंच के राष्ट्रीय संयोजक विजय सोमाणी ने डाडम के दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र का दौरा करने के बाद स्थानीय प्रेस क्लब में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराई जानी चाहिए। इस मामले में जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीब मजदूरों का जीवन लीलने वाली आपदा पर राजनीति पार्टियों द्वारा जिस प्रकार राजनीतिक रोटियां सेंकी जा रही हैं वह और भी अधिक कष्टदायी है। माइन सेफ्टी डिपार्टमेंट को भी इस जांच के अधीन लाया जाए और जवाबदेही तय की जाए। सोमाणी ने कहा कि डाडम क्षेत्र की माइन हजारों लोगों के रोजगार से जुड़ी हुई है। इसके आस-पास लगते क्षेत्र पूरी तरह विकास से परे है, जहां न तो कोई रोजगार है और न ही मूलभूत सुविधाएं। बंजर भूमि के कारण ये क्षेत्र कृषि में भी पूरी तरह पिछड़ा हुआ है। इन विकट परिस्थितियों में हजारों परिवारों का गुजर-बसर इस पहाड़ पर ही निर्भर है। उन्होंने कहा कि खनन कार्य बंद होने से पूरे प्रदेश का निर्माण कार्य बाधित हो गया है। अगर यहां खनन कार्य शीघ्र शुरू नहीं हुआ तो प्रदेश की जनता को राजस्थान से महंगी निर्माण सामग्री खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इसलिए प्रदेश सरकार किसी प्रकार की देर न करते हुए हादसे की जांच करवाकर जल्द से जल्द खनन नीति के तहत संपूर्ण सुरक्षा उपायों के साथ दोबारा खनन कार्य शुरू करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed