फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   farmers, sms, market, purchasing

बाजरा खरीद में मैसेज की नहीं रहेगी किसानों को कोई टेंशन

Tue, 27 Oct 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
farmers, sms, market, purchasing
भिवानी की नई अनाज मंडी में सड़क पर रखा बाजरा व भराई के बाद कट्टे। संवाद न्यूज एजेंसी। - फोटो : Bhiwani
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। अब किसानों को बाजरा की सरकारी खरीद में मैसेज की टेंशन नहीं रहेगी, क्योंकि हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड मुख्यालय ने 13 नवंबर तक किसानों के बाजरा खरीद का शेड्यूल जारी किया है। इतना ही नहीं अब किसान को फसल बिक्री की जानकारी के लिए मंडी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि किसान अब किसी भी सीएससी यानी सरल सेवा केंद्र पर जाकर फसल खरीद के शेड्यूल की जानकारी ले सकेगा। लगातार पोर्टल में आ रही दिक्कतों और मंडी में फसल खरीद का शेड्यूल न बढ़ाने की वजह से किसान भी आंदोलन की राह पर हैं। यही वजह है कि अब कृषि विपणन बोर्ड मुख्यालय ने पोर्टल की खामी दुरुस्त करने के बाद मंडी में किसानों के शेड्यूल को 60 फीसदी तक बढ़ा दिया है।
भिवानी जिला मुख्यालय की मंडी में रोजाना डेढ़ सौ किसानों से बढ़ाकर ढाई सौ किसानों की बाजरा खरीद तक का शेड्यूल बढ़ा दिया है। यानी की करीब 60 फीसदी किसानों की अधिक फसल का दायरा बढ़ गया है। ऐसे में मंडी में ज्यादा किसानों द्वारा फसल लेकर पहुंचने पर प्रबंध की भी पोल खुल गई है। क्योंकि किसानों की फसल पहले से ही सड़क पर आ चुकी हैं, लेकिन अब उठान भी धीमा चल रहा है। जिस वजह से किसानों की फसल रखने की जगह तक नसीब नहीं हो रही है। मुख्यालय की मंडी में सोमवार को करीब 35 से 40 हजार बाजरे के कट्टों का उठान नहीं हो पाया। यही वजह रही कि मंडी में करीब ढाई सौ किसान अपनी बाजरा फसल लेकर गेट पास लेने के बाद अंदर तो पहुंच गए, मगर उन्हें फसल उतारने के लिए जगह तक नहीं मिली। मंडी में आवक बढ़ने के साथ ही उठान धीमा होना किसानों के लिए भी मुसीबत बन गई।
विज्ञापन

ऐसे जानें किसान को कब आना है फसल लेकर मंडी
किसान सरल सेवा केंद्र पर या फसलडॉटहरियाणाजीओवीडॉटइन पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें या फिर अपने नाम व गांव के नाम से भी सर्च कर मंडी आने की तारीख जान सकते हैं। जिन किसानों के पास कीपैड मोबाइल हैं, उनमें सिर्फ मैसेज भेजा जा रहा है, उसमें कब फसल लेकर मंडी आना है यह नहीं दर्शाया जा रहा है। पोर्टल पर किसान का नाम, उसके गांव का नाम व पिता के नाम के साथ-साथ रजिस्ट्रेशन भी दर्शाया गया है, ताकि किसी तरह की किसान को कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसल बिक्री के लिए ये किसान करा चुके हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
भिवानी अनाज मंडी 11797
बवानीखेड़ा मंडी 2736
बहल मंडी 6921
लोहारू मंडी 7772
सिवानी मंडी 7249
तोशाम मंडी 12479
वर्जन-
हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड मुख्यालय द्वारा किसानों का शेडयूल 13 नवंबर तक के लिए जारी किया गया है। इसी के साथ मंडी में किसानों के गेट पास के शेडयूल को भी बढ़ाया गया है। किसान अपने पास खरीद के लिए मैसेज आने के बाद ही निर्धारित फसल लेकर मंडी पहुंचे। अगर किसी किसान को किसी प्रकार की कोई दुविधा है तो अपने नाम से भी विभाग के पोर्टल पर जाकर जानकारी हासिल की जा सकती है।

- ज्योति धनखड़, कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव मार्केटिंग बोर्ड भिवानी।
वर्जन-
पिछले दो दिनों से मंडी से बाजरा उठान का काम धीमा चल रहा था। सोमवार को 23 गाड़ियां उठान में लगी हैं, मंगलवार शाम तक खरीद हो चुके बाजरे का उठान कर दिया जाएगा। अब तक मंडी से करीब 70 से 80 हजार कट्टों का उठान हो चुका है।
- सुरेंद्र कुमार परचेजर हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed