{"_id":"677581bfe2471e3294094537","slug":"farmers-should-register-their-rabi-crops-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-127932-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर रबी फसल का पंजीकरण करवाएं किसान : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर रबी फसल का पंजीकरण करवाएं किसान : डीसी
Wed, 01 Jan 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। डीसी महावीर कौशिक ने कहा कि कृषि उत्पादों को मंडियों में बेचने और सरकार की ओर से चलाई जा रही कृषि से संबंधित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए फसलों का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर करवाना अनिवार्य है। किसान www.fasal.haryana.gov.in पोर्टल पर अपनी रबी की फसलों का पंजीकरण अवश्य करवाएं। इसके साथ ही उपायुक्त ने कृषि विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए है कि वे जिला के किसानों को उक्त पोर्टल पर अपनी रबी की फसलों का पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित करें।
जिला कृषि उप निदेशक डॉ. विनोद फौगाट ने बताया कि फसलों के पंजीकरण के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है। परिवार पहचान पत्र या आधार संख्या से जुड़े पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होने के बाद ही फसल पंजीकरण होगा। परिवार पहचान पत्र या आधार संख्या से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर सही काम नहीं कर रहा तो नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाकर सही मोबाइल नंबर दर्ज करवाएं।
उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए इच्छुक किसान कृषि तथा किसान कल्याण विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 अथवा जिला कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कृषि तथा किसान कल्याण विभाग की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए किसान वेबसाइट पर भी लॉगिन कर सकते हैं।