फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   farmers, road jaam, protest

भारत बंद : ट्रैक्टर ट्रॉली लगाकर किसानों ने सभी रास्ते कर दिए सील

Wed, 09 Dec 2020 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
farmers, road jaam, protest
कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन करते हुए विभिन्न जनसंगठनों के कार्यकर्ता। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद का भिवानी जिले में व्यापक असर दिखा। पूर्व संध्या तक भारत बंद के बारे में पत्ते नहीं खोलने वाले किसानों ने जिले के सभी मुख्य मार्गों को जाम कर दिया। जिससे भिवानी जिला अन्य जिलों और राज्यों से करीब तीन घंटे तक अलग रहा। जिले में गांव बामला, निनान, धनाना, बवानीखेड़ा, मुंढाल, जूई, बहल में किसानों ने रोड जाम किए। आढ़तियों ने अनाजमंडी बंद कर रोष जताया तो सुबह 10 बजे सब्जीमंडी को भी कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया। कांग्रेसियों ने शहर में जुलूस निकाल किसानों के समर्थन में दुकानें बंद करने की अपील की। कुछ दुकानदारों ने दुकानें बंद भी की मगर जल्द ही वापस खोल ली। भारत बंद का लोगों पर व्यापक असर दिखाई। कर्मचारी, मजदूर संगठनों ने शहर में प्रदर्शन भी किया और सरकार का पुतला जलाकर रोष भी जताया। प्राइवेट चिकित्सकों ने दो घंटे तक ओपीडी बंद की।
विज्ञापन

नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन कर रहे और दिल्ली को घेर कर बैठे हैं। किसान संगठनों ने मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया था। बंद के तहत मंगलवार को भिवानी जिले के किसान योजना के साथ सड़क पर उतरे और जिले से बाहर जाने वाले सभी मुख्य मार्गों, नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। जाम के दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर नए कृषि कानूनों को रद करने की मांग की। भारत बंद के तहत सुबह किसान संगठनों ने बैठके की और सुबह करीब 11 बजे जिलेभर के अलग-अलग मार्गों पर अवरोध डाल जाम लगा दिया। कुछ जगह धरी बिछा किसान सडक़ के बीच बैठ गए। जिस कारण वाहनों का आवागमन में थम गया। अधिक बसें जाम में फंसी नजर आई तो कुछ वापस लौट गई।
विज्ञापन

अनाजमंडी बंद, सब्जी मंडी भी सुबह 10 बजे हुई बंद
अनाजमंडी में आढ़तियों और किसानों ने बंद कर धरना दिया। दिनभर अनाजमंडी में कोई खरीद-फरोख्त नहीं हुई और दुकानें बंद रही। सब्जी मंडी सुबह खुली मगर करीब 10 बजे बंद कर दी गई। हालांकि कुछ समय ही मंडी बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार बंद होने के बाद खुले कुछ बाजार
भारत बंद को लेकर बाजारों में असमंजस की स्थिति रही। सुबह करीब 11 बजे कांग्रेसी नेता बाजारों में उतरे और दुकानदारों से किसानों के समर्थन में बंद रखने की अपील की तो दुकानदारों ने घंटाघर चौक से
कोर्ट गेट को ताला जड़ वकीलों ने जताया रोष
किसानों के समर्थन वकीलों ने वर्क सस्पेंड रखा और कोर्ट की ओर जाने वाले मार्ग पर ताला जड़ दिया। वकीलों ने भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। इस मौके पर प्रधान सत्यजीत पिलानिया, सचिव राजेश यादव, उप प्रधान सोमबीर सिंह, हरेंद्र भालोठिया, विनय तंवर, मुकेश गुलिया, विकास बुढानिया, अनंत सिंह दहिया, अनिल साहू, कृष्ण मलिक, प्रिया लेघा, पीयूष वर्मा, अमित ढुल, मीनू यादव, देशांत गुलिया, नरेंद्र काटिवाल, सौरव पंड़ित, विजेंद्र पंवार, राकेश पंवार, अजय यादव, अविनाश तंवर, योगेंद्र भालोठिया, सूरजीत सैनी,विकास नागर आदि मौजूद रहे। इसके अलावा वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल खाद्य सामग्री लेकर भी दिल्ली रवाना हुआ।
यहां रहे जाम
- भिवानी-रोहतक मार्ग : भिवानी-दिल्ली नेशनल हाइवे को किसानों ने बामला और निनान में जाम लगाकर रोका। यहां दोपहर करीब 12 बजे से तीन बजे तक मार्ग जाम कर किसानों ने रोष जताया।
- धनाना और मुंढाल में जाम लगा रोका भिवानी-जींद मार्ग : किसानों ने भिवानी-जींद मार्ग पर गांव धनाना और मुंढाल में जाम लगाया। दोनों ही जगह सुबह करीब 12 बजे जाम लगा, जो कि दोपहर ढाई से तीन बजे तक रहा।
- प्रेम नगर और बवानीखेड़ा में जाम लगा रोका हांसी-हिसार मार्ग : किसानों ने भिवानी-हांसी-हिसार मार्ग पर गांव प्रेमनगर और बवानीखेड़ा में जाम लगाया। जाम सुबह कही 11 बजे तो कहीं 12 बजे लगा और दो बजे के बाद तक रहा।
- भिवानी-बहल मार्ग किया जाम: बहल से भिवानी, राजगढ़ के अलावा मैन रोड से निकलने वाले मार्गों को किसानों ने ट्रैक्टर लगाकर रोक दिया और दिन भर जाम लगाए रखा। प्रदर्शन के कारण कस्बे के सभी बाजार पूरी तरह से बंद रहे और कोई दुकान नहीं खुल सकी।
- तोशाम में जूई मोड़ पर लगाया जाम : तोशाम में ग्रामीणों ने तिकोना पार्क के पास जाम लगाकर भिवानी-हिसार मार्ग को जाम किया। यहां जाम कुछ ही देर रहा। जिसके बाद किसानों ने सड़क किनारे धरना देकर रोष जताया।

- दिल्ली-पिलानी नेशनल हाइवे को जूई में किया जाम : जुई में दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर किसानों ने जाम लगाया। जिससे यहां वाहनों की लंबी-लंबी कतारें दोनों ओर लग गई। बाढड़ा मोड़ पर किसानों ने जाम लगाया। यहां बाजार भी भी सुबह 10 से दो बजे तक बंद रहे और मार्गों को भी बंद रखा गया। दो बजे किसानों ने अपना धरना खत्म कर जाम खोला।

 सरकार का पुतला फूंकते हुए नप कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी

सरकार का पुतला फूंकते हुए नप कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed