{"_id":"67927753241eb83f4402ba71","slug":"farmers-protested-due-to-shortage-of-fertilizers-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-129002-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: खाद की कमी के चलते किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: खाद की कमी के चलते किसानों ने किया प्रदर्शन
Thu, 23 Jan 2025 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 23 Jan 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
बवानीखेड़ा में यूरिया खाद लेने के लिए लगी किसानों की भीड़।
बवानीखेड़ा। कस्बे में किसानों ने यूरिया खाद की कमी होने व विभाग पर टेबल के नीचे से पर्ची काटने का आरोप लगाते हुए रोष प्रदर्शन किया। वहीं बलियाली में भी खाद को लेकर किसानों में रोष दिखाई दिया। प्रबंधक सुखबीर ने बताया कि 850 कट्टे यूरिया खाद के आए थे। जो किसानों को वितरित कर दिए गए।
किसान सुरेश कुमार, वेदपाल, सुखबीर, प्रवेश, विनोद, देवेंद्र, रविंद्र, सुरेंद्र, सोमदत, सुदर्शन ने बताया कि 270 रुपये प्रति कट्टा के किसानों से रुपये लिए जा रहे हैं, जो कि निर्धारित किए गए रुपयों से अधिक हैं। किसानों ने अधिकारी व कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि बवानीखेड़ा के किसानों को कब खाद आई और कब पर्ची कट गई इसका पता नहीं चलता। जबकि आसपास के गांव के किसानों में 97 प्रतिशत खाद वितरित की जा रही है। बवानीखेड़ा के किसानों को तीन प्रतिशत खाद वितरित की जा रही है। इसी से आहत होकर किसानों ने विभाग की कार्यप्रणाली से खफा होकर रोष प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी और बलियाली में भी किसानों ने खाद न मिलने पर रोष प्रदर्शन कर बैंक कर्मियों पर भेदभाव का आरोप लगाया।