{"_id":"682e10a3bc85ce63ff07309e","slug":"farmers-protested-against-the-unauthorized-installation-of-poles-in-the-fields-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-134411-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: खेतों में अनधिकृत रूप से लगाए जा रहे खंभों के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: खेतों में अनधिकृत रूप से लगाए जा रहे खंभों के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन
Wed, 21 May 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 21 May 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
बलियाली व गांधीनगर के बीच खेतों में किसानों के साथ पुलिस।
बवानीखेड़ा। अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में किसानों ने बलियाली में गौतम सोलर कंपनी की ओर से अनधिकृत रूप से खेतों में लगाए जा रहे खंभों के विरोध में प्रदर्शन किया। किसानों ने विरोध करते हुए विद्युत निगम व प्राइवेट कंपनी के अधिकारियों का आगाह किया है कि वे अपने खेतों में अनधिकृत रूप से किसी भी कीमत पर खंभे खड़े नहीं करने देंगे।
किसानों ने कंपनी अधिकारियों के विरुद्ध बवानीखेड़ा थाने में शिकायत भी दी है। थाना अधिकारियों ने कार्यस्थल पर जाकर काम को रुकवा दिया है।
जानकारी के अनुसार गौतम सोलर कम्पनी तोशाम-बवानीखेड़ा मार्ग पर 60 एकड़ जमीन पर सोलर प्लेट का प्लांट लगा रहे हैं। उसके लिए वे सागवान 33 केवी स्टेशन से बिजली लेने के लिए खंबों के माध्यम से बलियाली के किसानों के खेतों से लाइन ले जाना चाहते हैं। इसका किसानों ने विरोध किया है।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी शिवकुमार सैनी व तोशाम से उप पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कंपनी के अन्य अधिकारियों सहित मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया। किसानों ने बताया कि प्रशासन से बातचीत में उन्होंने तीन दिन का समय दिया है। इस अवसर पर किसान सभा के जिला प्रधान रामफल देशवाल, उप प्रधान कामरेड ओम प्रकाश, सरपंच सचिन सरदाना, रामोतार बलियाली, प्रकाश सहित अनेक किसान मौजूद रहे।