फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   farmers protest, kitlana toll, illigation to central and state government

गूंगी, बहरी और अंधी बनी है केंद्र सरकार

Thu, 15 Apr 2021 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
farmers protest, kitlana toll, illigation to central and state government
कितलाना टोल प्लाजा पर कृषि कानूनों के विरोध में धरना देकर रोष जताते किसान। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। देश की जनता का दुर्भाग्य है कि केंद्र में गूंगी, बहरी और अंधी सरकार बैठी है और हरियाणा सरकार भी उन्हीं के पदचिन्हों पर है, जिन्हें जनता का दर्द और तकलीफ से कोई वास्ता नहीं है। यह बात किसान नेता नर सिंह डीपीई, गंगाराम श्योराण ने कितलाना टोल प्लाजा पर चले रहे किसानों के अनिश्चित कालीन धरने को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सभी बिरादरी के सहयोग से चल रहा किसान आंदोलन इन सरकारों को जगाकर रहेगा।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा कि लाखों की संख्या में किसान 142 दिन से शांतिपूर्ण ढंग से दिल्ली बॉर्डर पर धरने पर बैठे हैं और इस बीच 350 किसान शहादत दे चुके हैं। पर सरकार घमंड में चूर है। ये देश के अन्नदाता और सीमाओं की रक्षा कर रहे उनके जवान बेटों का अपमान है, जो सरकार को भारी पड़ेगा। कितलाना टोल पर चल रहे धरने के 112वें दिन खाप 40 सांगवान के सचिव नरसिंह डीपीई, खाप फौगाट के प्रधान बलवंत नंबरदार, खाप 25 श्योराण सर्वजातीय के प्रधान बिजेंद्र बेरला, चौधरी छोटूराम और अम्बेडकर मंच के संयोजक गंगाराम श्योराण, किसान सभा के रणधीर कुंगड़, बीरमति डोहकी, दिलबाग ग्रेवाल ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि कटाई का काम जोर शोर से चल रहा है उसके बावजूद धरने पर बड़ी संख्या में किसान और मजदूर लगातार अपने हकों को लेकर मुस्तैदी से आवाज उठा रहे हैं। मंच संचालन कामरेड ओमप्रकाश ने किया। इस अवसर पर मा. ताराचंद सांगवान, प्रो. राजेंद्र डोहकी, बलबीर बजाड़, सुरजभान सांगवान, रणधीर घिकाड़ा, जागेराम डीपीई, मीरसिंह निमड़ीवाली, कप्तान रामफल, निहाल सिंह, धर्मबीर समसपुर, पोपी, सत्यवान कालुवाला, नत्थूराम फौगाट, कमल सांगवान, सब्बीर हुसैन, देशराम भांडवा, सूबेदार सत्यवीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed