फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   farmers protest, kitlana toll, agriculture bill

किसान और मजदूर सुख-दुख के साझी : सुशील धानक

Sat, 17 Apr 2021 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
farmers protest, kitlana toll, agriculture bill
भिवानी। कितलाना टोल पर चल रहे किसानों के अनिश्चितकालीन धरने को संबोधित करते हुए जिला इंटक प्रधान सुशील धानक ने कहा कि किसान और मजदूर एक दूसरे के सुख-दुख के साझी हैं। किसी सूरत में इनको बांटा नहीं जा सकता। सरकार जातिवाद का जहर घोलने का प्रयास कर चुकी है, लेकिन किसानों और मजदूरों की एकजुटता से विफल हो गया है। तीनों कृषि कानून किसान को उसकी ही धरती पर दास बना देंगे, वहीं मजदूरों पर बड़ी मार पड़ना स्वाभाविक है। शनिवार को हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चरखी दादरी जिला को-ऑर्डिनेटर विनोद बाल्मीकि अपने पद से इस्तीफा देकर किसानों को समर्थन देने का एलान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और उन्हें इस बात की भारी तकलीफ है कि केंद्र सरकार किसानों की बात इतने दिन आंदोलन चलने और 350 शहादतों के बाद भी नहीं सुन रही। इसलिए उन्होंने साथियों के साथ किसान आंदोलन का डटकर साथ देने का फैसला लिया है और तुरंत प्रभाव से अपना इस्तीफा टोल अध्यक्ष मंडल के माध्यम से सरकार को भेज रहे हैं। धरने के 114वें दिन खाप 40 सांगवान के सचिव नरसिंह डीपीई, खाप फौगाट उन्नीस के प्रधान बलवंत नंबरदार, खाप श्योराण 25 सर्वजातीय के प्रधान बिजेंद्र बेरला, चौ. छोटूराम और आंबेडकर मंच के संयोजक गंगाराम श्योराण, किसान सभा के रणधीर कुंगड़, करतार गिल, दिलबाग ग्रेवाल, सुभाष यादव, कृष्णा छपार ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। संयुक्त किसान मोर्चा की जल्द अहम बैठक होगी, जिसमें आंदोलन को तेज करने और धरनों पर जमावड़ा बढ़ाने की रणनीति पर विचार किया जाएगा। मंच संचालन कामरेड ओमप्रकाश ने किया। इस अवसर पर राजकुमार हड़ौदी, सूरजभान सांगवान, शमशेर फौगाट, राजू मान, रणधीर घिकाड़ा, सुरेंद्र कुब्जानगर, दौलतराम प्रधान बाल्मीकि समाज, अशोक सरपंच रावलधी, वाईस चेयरमैन बबलू श्योराण, लीलाकृष्ण फौगाट, पार्षद वीरेन्द्र पप्पू, पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण सैनी, डिंपल बाल्मीकि, श्रीभगवान बाल्मीकि, कुलदीप सैनी, राजसिंह जताई, बलबीर बजाड़, सज्जन कुमार सिंगला, संदीप फौगाट, सूबेदार सत्यवीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed