फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   farmers protest against MP, programme, isharwal village

किसानों के विरोध पर सांसद ने किया कार्यक्रम से किनारा

Sun, 14 Mar 2021 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
farmers protest against MP, programme, isharwal village
गांव ईशरवाल में सांसद के कार्यक्रम का विरोध करते किसान। संवाद - फोटो : Bhiwani
तोशाम। पूर्व मंत्री जगन्नाथ का 87वां जयंती समारोह शनिवार को उनकी समाधि स्थल पर गांव ईशरवाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद धर्मबीर सिंह को बतौर मुख्यातिथि शिरकत करनी थी। सांसद के कार्यक्रम की सूचना पर किसान पहले ही वहां पहुंच गए और समाधि स्थल के बाहर डेरा डाल दिया। किसानों के विरोध की सूचना पर पुलिस भी पहुंची। हालांकि विरोध की सूचना मिलने पर सांसद आए ही नहीं। उन्हें अपने कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन

तोशाम क्षेत्र के गांव ईशरवाल में पूर्व मंत्री की समाधि स्थल है। सांसद के कार्यक्रम की सूचना के बाद कृषि कानूनों के विरोध में सांसद का विरोध करने के लिए किसान ट्रैक्टरों से समाधि स्थल पर पहुंच गए और धरना दिया। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार जब तक कृषि कानूनों को रद्द नहीं करती तब तक धरना-प्रदर्शन चलते रहेंगे और किसी भी गांव में भाजपा व जजपा नेता को नहीं आने दिया जाएगा। किसान अन्नदाता हैं जो कि धरती माता का सीना चीरकर सभी के लिए अन्न पैदा करता है। किसान का बेटा फौज में भर्ती होकर देश की रक्षा करता है। सरकार किसानों की कोई सुध नहीं ले रही है। धरना स्थल पर पहुंचे सदानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री किसानों का सबसे बड़ा गद्दार है। उन्होंने कहा कि भाजपा व जजपा के नेता कहीं भी किसी गांव में भी आएं तो मेरे पास फोन करके बता देना, किसानों के समर्थन के लिए वह कम से कम 20 गाड़ियां भेज देंगे। किसानों को किसी प्रकार से घबराने की जरूरत नहीं है। अगर किसानों का भाईचारा इसी तरह कायम रहा तो सरकार को किसानों के आगे झुकना पड़ेगा। इस मौके पर महेंद्र नंबरदार ईश्रवाल, वेदपाल, जेपी हसानिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed