{"_id":"63348334da918b1a084c61b3","slug":"farmers-organizations-demanded-special-girdawari-memorandum-submitted-to-tehsildar-bhiwani-news-hsr6431995145","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान संगठनों ने की विशेष गिरदावरी की मांग, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान संगठनों ने की विशेष गिरदावरी की मांग, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। बारिश से बर्बाद हुई फसलों की गिरदावरी की मांग को लेकर क्षेत्र के विभिन्न किसान और सामाजिक जनसंगठनों ने बुधवार को तहसीलदार आदित्य रंगा के माध्यम से उपायुक्त के नाम ज्ञापन भेजा।
तहसीलदार को दिए ज्ञापन में सामाजिक जनसंगठन के कार्यकर्ता अधिवक्ता राजेश सिंधू, जय प्रकाश बल्हारा, रामकिशन काजल, अशोक परमार ने बताया कि कस्बे में पिछले दिनों में हुई बारिश से फसलें नष्ट हो गई हैं। इन फसलों में मुख्य रूप से कपास, धान, बाजरा, मिर्च आदि हैं। उन्होंने कहा कि एक तो पहले से ही किसान मंदी की मार झेल रहे थे, ऊपर से लौटते मानसून ने उनकी फसलों को पूरी तरह से तबाह कर दिया। किसानों ने प्रशासन को जल्द से जल्द विशेष गिरदावरी करवाकर उन्हें प्रति एकड़ के हिसाब से 60 हजार रुपये दिलवाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही एक सप्ताह के अंदर विशेष गिरदावरी नहीं करवाई तो किसान सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रवीण शर्मा, सूबेदास महंत, पार्षद मीना चोपड़ा, हेमंत तंवर, पार्षद पिता राजबीर प्रधान, मोनू, दिनेश शर्मा, प्रवीण शर्मा, जगदीश नाथ, सुरेंद्र बल्हारा, बलवान सैनी, धर्मपाल भाटलिया, रामकिशन भाटलिया, जय प्रकाश बल्हारा, पवन सांगवान, अशोक परमार, गोपी भाकर, ऋषि, प्रताप थ्योरी, नरेंद्र, ब्रह्मपाल तंवर, सुंदर सैनी, प्रदीप राठौर, बिरजू तंवर आदि किसान पदाधिकारी मौजूद रहे।