फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmers' Mahapanchayat held in Loharu over the 350 crore insurance claim scam and farmers' demands, warning of agitation

Bhiwani News: 350 करोड़ के बीमा क्लेम घोटाले व किसानों की मांगों को लेकर लोहारू में हुई किसान महापंचायत, आंदोलन की चेतावनी

Tue, 24 Jun 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 24 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Farmers' Mahapanchayat held in Loharu over the 350 crore insurance claim scam and farmers' demands, warning of agitation
मांगों को लेकर शहर में विरोध प्रदर्शन करते  किसान। 
लोहारू (भिवानी)। लोहारू अनाज मंडी में सोमवार को आयोजित महापंचायत में किसानों ने हक के लिए हुंकार भरी। महांपंचायत में किसानों ने 350 करोड़ रुपये के बीमा क्लेम घोटाले की जांच कराने सहित विभिन्न मांगों के निराकरण की प्रदेश की भाजपा सरकार से मांग की। पूर्व विधायक बलवान सिंह पूनिया ने कहा कि खरीफ फसल-2023 के बीमा क्लेम में गबन की गई राशि जब तक किसानों के खातों में नहीं पहुंचेगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान सभा एवं संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले आयोजित महापंचायत में बलवान सिंह पूनिया ने बताया कि बीमा कंपनी ने 2023 की गुलाबी सुंडी से बर्बाद हुई कपास फसल का विधिवत क्रॉप कटिंग कर नुकसान का आंकलन किया था। इसके बाद कृषि विभाग और बीमा कंपनी ने मिलकर बीमा क्लेम राशि गांव वाइज तय की थी, जिसमें भिवानी व दादरी के किसानों को कुल 450 करोड़ रुपये मिलना था। हालांकि बीमा कंपनी ने सेटेलाइट के आधार पर क्रॉप कटिंग को मान्यता देते हुए मात्र 150 करोड़ रुपये का नुकसान निर्धारित किया, जो बीमा नियमों के विपरीत है। इनमें से केवल 89 करोड़ रुपये ही प्रभावित किसानों को दिए गए, जो किसानों के साथ बड़ा छलावा है।
विज्ञापन

किसान नेता अशोक आर्य एडवोकेट ने बताया कि लोहारू हलके के किसानों को 190 करोड़ रुपये की बीमा क्लेम राशि अभी भी बीमा कंपनी में बकाया है, जो पूरे हरियाणा में सबसे अधिक है। वहीं, किसान नेता कविता आर्य एडवोकेट ने तत्कालीन कृषि मंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह घोटाला उनके ही नाक के नीचे हुआ है। उन्होंने इस मामले की पूरी जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सभा के राज्य प्रधान बलबीर सिंह संधू ने बताया कि एक जुलाई को भिवानी जिले के सभी सांसद व विधायकों को ज्ञापन सौंप कर बकाया क्लेम राशि दिलवाने तथा दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की जाएगी। इस दौरान भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसान हितों के मुद्दों पर सरकार को घेरा। महापंचायत के बाद किसानों ने शहर में प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।


महापंचायत को संबोधित करने वाले प्रमुख नेता
भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद, कविता आर्य एडवोकेट, किसान नेता अशोक आर्य एडवोकेट, वजीर सिंह, मा. शेर सिंह, ओमप्रकाश, जगरोशन, दयानंद पूनिया, रामपाल सिंघानी, डॉ. बलबीर ठाकन, अंतर कसंवा, कर्मबीर फरटिया, उमेद फरटिया, उप प्रधान कामरेड ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed