{"_id":"67aa3364059346f81804327f","slug":"farmers-made-aware-about-water-storage-in-horticulture-excellence-center-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-129804-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बागवानी उत्कृष्टता केंद्र में किसानों को जल संग्रहण के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बागवानी उत्कृष्टता केंद्र में किसानों को जल संग्रहण के प्रति किया जागरूक
Mon, 10 Feb 2025 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 10 Feb 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
लोहारू। जिला परिषद सीईओ अजय चोपड़ा ने कहा कि पानी अनमोल है पानी को बनाया नहीं जा सकता, पानी को बचाया जा सकता है। पानी के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती इसलिए आमजन को जल संग्रह के परंपरागत स्रोतों को अपनाना चाहिए और बरसात के पानी को कुंड, तालाब और जोहड़ो में संग्रह करना चाहिए।
जिला परिषद के सीईओ सोमवार को गांव गिगनाउ के अर्ध-शुष्क बागवानी उत्कृष्टता केंद्र में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-वाटरशैड 2.0 के तहत आयोजित किसानों को जल संग्रहण के प्रति जागरूक कर रहे थे। एसडीएम मनोज दलाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सीईओ अजय चोपड़ा ने गांव गिगनाउ में तीन कुंडों का उद्घाटन और एक कुंड का शिलान्यास किया। खेल स्टेडियम में पौधारोपण किया।
उन्होंने कहा कि पानी को व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए। पानी का सदुपयोग करना चाहिए। किसानों को भी सूक्ष्म सिंचाई योजना अपना कर कम पानी में अधिक पैदावार लेनी चाहिए। कम पानी वाली फसलों की खेती करनी चाहिए। जल का संग्रहण करना चाहिए। वाटर रिचार्ज परियोजनाओं को अपनाना चाहिए।
विज्ञापन
एसडीएम मनोज दलाल ने कहा कि जल के बिना भविष्य सुरक्षित नहीं है। जल के बिना पृथ्वी पर जीव, जंतु और सृष्टि भी संभव नहीं है इसलिए जल बचाने व संग्रहण पर ध्यान देना चाहिए। कुएं, बावड़ी, कुंड आदि परंपरागत स्रोतों को अपनाना चाहिए। एसडीएम ने कहा कि मानव एक समय लिए भूखा रह सकता है पर पानी के बिना नहीं रह सकता। इसी प्रकार जीव, जंतु, पशु, पक्षी भी पानी के बिना उनका जीवन संभव नहीं है।
तकनीकी विशेषज्ञ डॉ. महावीर सांगवान ने वाटर शेड स्कीमों की जानकारी दी। डीएससीओ डॉ. मुकेश यादव और एएससीओ अनिल राठी ने वाटर शेड योजना के बारे में विस्तार से बताया। बागवानी विभाग के उपनिदेशक डॉ. आत्म प्रकाश तथा एचडीओ डॉ. कमल महला ने बागवानी फसलों के बारे में जानकारी दी। अशोक कुमार ने अटल भूजल योजना के बारे में बताया।
कार्यक्रम में शिव शक्ति जागृति मंच कुरुक्षेत्र, करण सिंह पाजू, चौधरी जगराम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा भगवती पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर विषय विशेषज्ञ डॉ राजेश, जेई सतीश कुमार, जेई संजय कुमार, जेई रविकांत, जेई हितेश कुमार, कैप्टन रामपाल श्योराण, सरपंच प्रतिनिधि होशियार सिंह नंबरदार उपस्थित रहे।