{"_id":"68dad2e476b355cdeb06e034","slug":"farmers-locked-the-market-committee-gate-after-millet-procurement-at-the-msp-failed-to-begin-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-140444-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एमएसपी पर बाजरा खरीद शुरू न होने से किसानों ने मार्केट कमेटी गेट पर लगाया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एमएसपी पर बाजरा खरीद शुरू न होने से किसानों ने मार्केट कमेटी गेट पर लगाया ताला
Tue, 30 Sep 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर बाजरे की खरीद शुरू न होने से नाराज किसानों ने सोमवार को भिवानी मार्केट कमेटी के गेट पर ताला लगाकर धरना प्रदर्शन किया। किसान नेता सुरेश कौथ के नेतृत्व और भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के जिला अध्यक्ष राकेश आर्य की अध्यक्षता में हुए इस प्रदर्शन से मंडी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। किसानों का आरोप है कि सरकारी खरीद शुरू न होने से वे मजबूरी में अपनी फसल निजी व्यापारियों को औने-पौने दामों पर बेचने को विवश हैं जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
धरने के बाद किसान अनाज मंडी गेट की ओर बढ़े और वहां भी ताला लगाने की कोशिश की। स्थिति को देखते हुए मंडी अधिकारी और वेयरहाउस डीएम मौके पर पहुंचे और किसानों को आश्वासन दिया कि खरीद प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों और छूट से जुड़ी समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है तथा जल्द समाधान किया जाएगा।
किसान नेता सुरेश कौथ ने कहा कि अगली फसल की बुवाई का समय आ चुका है और किसानों को पैसों की सख्त जरूरत है। फसल तैयार होकर मंडी में पहुंच चुकी है लेकिन सरकारी खरीद अब तक शुरू नहीं हुई। इस वजह से किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। राकेश आर्य ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है। एक ओर तो एमएसपी की बात की जाती है वहीं दूसरी ओर जब किसानों को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है तो खरीद शुरू नहीं की जाती। यह किसानों के साथ धोखा है।
विज्ञापन
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि सोमवार शाम तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो मंगलवार सुबह 9 बजे मार्केट कमेटी गेट पर किसानों की पंचायत होगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस मौके पर धर्मपाल सिंहमार बडाला, जोगेंद्र मय्यड़, होशियार सिंह जताई, करतार गिल और प्रमोद यादव भी मौजूद रहे।