फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmers Gathered to protest against program of Agriculture Minister in Bawanikhera

Bhiwani: कृषि मंत्री के कार्यक्रम के विरोध में जुटे ग्रामीण, नहर में पानी की मांग को लेकर डाला डेरा

Sun, 26 Feb 2023 01:22 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 26 Feb 2023 01:22 PM IST
सार

किसान सुंदर नहर में पर्याप्त नहरी पानी की मांग को लेकर अपना विरोध दर्ज करा मांग मंत्री के समक्ष रखना चाहते हैं। इसी को लेकर सैकड़ों किसानों का चिराग फार्म के समीप ही जमावड़ा लग गया। किसानों ने अल्टीमेटम दिया कि जब तक सुंदर नहर में उनके हक का पानी नहीं मिलेगा वे चुप नहीं बैठेंगे। 

विज्ञापन
Farmers Gathered to protest against program of Agriculture Minister in Bawanikhera
विरोध में जुटे किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

भिवानी के कस्बा बवानीखेड़ा में तोशाम रोड स्थित किसान पतराम के चिराग फार्म हाउस पर कृषि मंत्री एवं परिवहन मंत्री के जैविक खेती को बढ़ावा देने का कार्यक्रम है। विरोध दर्ज कराने के लिए सुंदर नहर संघर्ष समिति के तहत सैकड़ों ग्रामीण घेराव के लिए जुट गए। हालांकि किसानों को कार्यक्रम स्थल से पहले ही रोक दिया गया। जहां पर किसानों ने सुंदर नहर में पर्याप्त पानी की मांग को लेकर डेरा डाल दिया। कार्यक्रम स्थल के आसपास भी भारी पुलिस बल तैनात रहा। 
विज्ञापन


चिराग फार्म पर कार्यक्रम में कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के पहुंचने से पहले ही हांसी, बवानीखेड़ा और तोशाम क्षेत्र के गांवों के सैकड़ों किसान घेराव के लिए पहुंचे। किसान सुंदर नहर में पर्याप्त नहरी पानी की मांग को लेकर अपना विरोध दर्ज करा मांग मंत्री के समक्ष रखना चाहते हैं। इसी को लेकर सैकड़ों किसानों का चिराग फार्म के समीप ही जमावड़ा लग गया। रविवार दोपहर बाद किसानों का जुटना जारी रहा। किसानों ने अल्टीमेटम दिया कि जब तक सुंदर नहर में उनके हक का पानी नहीं मिलेगा वे चुप नहीं बैठेंगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed