{"_id":"63fb0f568daa789f9c0dc116","slug":"farmers-gathered-to-protest-against-program-of-agriculture-minister-in-bawanikhera-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: कृषि मंत्री के कार्यक्रम के विरोध में जुटे ग्रामीण, नहर में पानी की मांग को लेकर डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani: कृषि मंत्री के कार्यक्रम के विरोध में जुटे ग्रामीण, नहर में पानी की मांग को लेकर डाला डेरा
Sun, 26 Feb 2023 01:22 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 26 Feb 2023 01:22 PM IST
सार
किसान सुंदर नहर में पर्याप्त नहरी पानी की मांग को लेकर अपना विरोध दर्ज करा मांग मंत्री के समक्ष रखना चाहते हैं। इसी को लेकर सैकड़ों किसानों का चिराग फार्म के समीप ही जमावड़ा लग गया। किसानों ने अल्टीमेटम दिया कि जब तक सुंदर नहर में उनके हक का पानी नहीं मिलेगा वे चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
विरोध में जुटे किसान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिवानी के कस्बा बवानीखेड़ा में तोशाम रोड स्थित किसान पतराम के चिराग फार्म हाउस पर कृषि मंत्री एवं परिवहन मंत्री के जैविक खेती को बढ़ावा देने का कार्यक्रम है। विरोध दर्ज कराने के लिए सुंदर नहर संघर्ष समिति के तहत सैकड़ों ग्रामीण घेराव के लिए जुट गए। हालांकि किसानों को कार्यक्रम स्थल से पहले ही रोक दिया गया। जहां पर किसानों ने सुंदर नहर में पर्याप्त पानी की मांग को लेकर डेरा डाल दिया। कार्यक्रम स्थल के आसपास भी भारी पुलिस बल तैनात रहा।
चिराग फार्म पर कार्यक्रम में कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के पहुंचने से पहले ही हांसी, बवानीखेड़ा और तोशाम क्षेत्र के गांवों के सैकड़ों किसान घेराव के लिए पहुंचे। किसान सुंदर नहर में पर्याप्त नहरी पानी की मांग को लेकर अपना विरोध दर्ज करा मांग मंत्री के समक्ष रखना चाहते हैं। इसी को लेकर सैकड़ों किसानों का चिराग फार्म के समीप ही जमावड़ा लग गया। रविवार दोपहर बाद किसानों का जुटना जारी रहा। किसानों ने अल्टीमेटम दिया कि जब तक सुंदर नहर में उनके हक का पानी नहीं मिलेगा वे चुप नहीं बैठेंगे।