{"_id":"63349365ec75dc141418827a","slug":"farmers-demonstrated-half-naked-sought-compensation-bhiwani-news-hsr643205299","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्धनग्न प्रदर्शन कर किसानों ने मांगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्धनग्न प्रदर्शन कर किसानों ने मांगा मुआवजा
विज्ञापन
भिवानी। ठाकुर बीर सिंह पार्क में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी, नीमड़ीवाली किसान धरना कमेटी व जिले के किसानों ने शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उसके बाद सभी किसान अनाज मंडी में एकत्रित हुए और विभिन्न मांगों को लेकर अर्धनग्न होकर लघु सचिवालय तक रोष प्रदर्शन किया। रोष प्रदर्शन के बाद उपायुक्त कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
भाकियू चढ़ूनी के जिला अध्यक्ष राकेश आर्य नीमड़ीवाली ने सरकार व जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि हरियाणा पावर ग्रिड व हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा खेतों में बिजली के टावर खड़े करने, बिजली की तार बिछने के विरोध में गांव नीमड़ीवाली व आसपास के गांवों के किसानों का नीमड़ीवाली में पिछले लगभग 2 वर्षों से धरना जारी है। उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। किसानों को प्रति टावर 30 लाख रुपये, बिजली लाइन की प्रति एकड़ 25 लाख रुपये आर्थिक मुआवजा तथा प्रति माह प्रति एकड़ 25 हजार रुपये किराया दिया जाए। इसके अलावा बारिश के कारण बर्बाद हुई फसलों का 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा प्रदान किया जाए। नहर टूटने के कारण गांव रोहनात में हजारों एकड़ फसल बर्बाद हुई है प्रभावित किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए। मुस्तरका मालतान व देह शामलात का हक किसानों को दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो वे यूनियन के बैनर तले पूरे प्रदेश में जन आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस अवसर पर युवा जिला प्रधान सोमबीर दूहन, पूर्व बीडीसी बलजीत श्योराण, कुलबीर बोहरा, बवानी खेड़ा ब्लॉक प्रधान अमीत तालू, कृष्ण तालू, अक्षय तालू, वीरभान गिल, सतबीर जांगड़ा, कुलबीर बोहरा, नवीन सिंहमार, संदीप पंघाल तोशाम, सुरेंद्र खरकड़ी, राजेश पंघाल, कुंवर महेंद्र सिंह, कैरू ब्लॉक प्रधान अतर सिंह, शमशेर बगड़वा धारणवास, शहरी प्रधान रोहताश सिंगला, समाजसेवी नरेश पहाड़ी, सूबे सिंह सिवानी, राजेश जागलान बहल, धर्मवीर कुगंड़, प्रमोद यादव, सलीम खान, रण सिंह सिंहमार, अमन, कलम सिंह, राहुल, मनदीप, विकास, अमित व सोमबीर आदि किसान उपस्थित रहे।