{"_id":"670ab10161cd9288a302b557","slug":"farmers-coming-to-grain-market-to-sell-crops-should-not-face-any-inconvenience-dc-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-124257-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल बेचने अनाज मंडी आने वाले किसानों को न हो कोई असुविधा : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल बेचने अनाज मंडी आने वाले किसानों को न हो कोई असुविधा : डीसी
Sat, 12 Oct 2024 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 12 Oct 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी का निरीक्षण करते डीसी महावीर कौशिक।
जूई/तोशाम। उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा है कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि मंडी में फसल बेचने आए किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। किसानों निश्चित समयावधि में फसल की पेमेंट करना सुनिश्चित करें।
डीसी महावीर कौशिक ने शनिवार को अनाज मंडी जूई का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने बाजरे की फसल के खरीद का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मार्केट कमेटी के अधिकारियों को मंडी में स्वच्छ पानी, बिजली, शौचालयों, साफ-सफाई आदि मूलभूत सुविधाओं को लेकर निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी हिदायतों के अनुसार किसानों और आढ़तियों के साथ बेहतर तालमेल करके बाजरे की खरीद तय समय पर करना सुनिश्चित करें।
उपायुक्त महावीर कौशिक ने अधिकारियों के साथ मंडी परिसर का निरीक्षण करने के दौरान कहा कि अधिकारी मंडी में किसानों को कोई परेशानी ना आने दें। उन्होंने कहा कि मंडी में बाजरा की खरीद एक अक्टूबर से शुरू कर दी गई थी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनाज मंडी में आने वाले किसानों को फसल बेचने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और किसानों के लिए अनाज मंडी में संपूर्ण सुविधाएं समय रहते उपलब्ध करवाई जाएं। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सरकार द्वारा जारी की गई हिदायतों के अनुसार खरीद कार्य करें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
डीसी मार्केट कमेटी के सचिव को मंडी में किसानों को दी जाने वाली सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी में साफ-सफाई, बिजली, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि बाजरे की फसल के उठान कार्य यथा शीघ्र शुरू करवाना सुनिश्चित करें। नियमित रूप खरीद करें और मंडी में किसानों के लिए मूलभूत सुविधाओं आदि में किसी प्रकार की अड़चन नहीं आनी चाहिए।
अनाज मंडी का दौरा करते हुए उपायुक्त ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को भी सुना। वहीं डीसी महावीर कौशिक ने वांछित सुविधाएं मुहैया करवाने को लेकर मापतोल अधिकारी को तुरंत प्रभाव से कार्यवाही करने के दिशा निर्देश मौके पर ही दिए। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा की किसान अपनी फसल को सुखाकर तथा साफ करके मंडियों में बिक्री के लिए लेकर आएं। इससे किसान और खरीद एजेंसी दोनों को सुविधा रहेगी। इस मौके मार्केट कमेटी सचिव ईश्वर सिंह, हैफेड के निरीक्षक आत्म प्रकाश, मापतोल अधिकारी सहित विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।