{"_id":"68067e6effa1a157b00ba127","slug":"farmers-burnt-the-effigy-of-the-us-vice-president-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-133031-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: किसानों ने फूंका अमेरिका के उपराष्ट्रपति का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: किसानों ने फूंका अमेरिका के उपराष्ट्रपति का पुतला
विज्ञापन
अनाज मंडी में सरकार की नीतियां का विरोध करते किसान।
बहल। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के भारत आगमन पर कस्बे की अनाज मंडी में किसानों ने प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए किसानों ने जेडी वेंस का पुतला फूंका। किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार अमेरिका के दबाव में देश को महंगाई के गर्त में धकेल दिया है।
सोमवार को अनाज मंडी में किसान सभा के सदस्यों ने कहा कि केंद्र सरकार अमेरिकी दबाव में आकर रूस से मिलने वाले सस्ते पेट्रोलियम पदार्थों को बंद करके अमेरिका से महंगे आयात करने पर सहमत हो गए हैं। परिणामस्वरूप हमारे देश के किसान व आम आदमी पर महंगाई की मार पड़ रही है।
किसान सभा के संयुक्त सचिव डॉ. बलबीर सिंह ठाकन ने कहा कि बीमा कंपनी ने 2023 के खरीफ फसल में कृषि कल्याण विभाग के अधिकारियों से मिलकर भिवानी और दादरी जिला के किसानों का गैर कानूनी रूप से 350 करोड़ रुपये का बीमा क्लेम कम कर दिया है। इस अवसर पर क्षेत्र के गांवों के अनेक किसान मौजूद रहे।