फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmers are being given 70 to 100 percent subsidy for constructing irrigation tanks in their fields: ADC

किसानों को खेतों में सिंचाई टैंक बनाने पर दिया जा रहा 70 से 100 फीसदी अनुदान : एडीसी

Wed, 26 Nov 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 26 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Farmers are being given 70 to 100 percent subsidy for constructing irrigation tanks in their fields: ADC
डीआरडीए हाल में अ​धिकारियों की बैठक लेते एडीसी दीपक बाबूलाल करवा। 
भिवानी। एडीसी कम जिला बागवानी मिशन क्रियान्वयन इकाई भिवानी के चेयरमैन दीपक बाबू लाल करवा ने कहा कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत किसानों को खेतों में जल संग्रहण के लिए सिंचाई टैंक बनाने पर 70 से 100 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जा रहा है। वे मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में बागवानी विभाग एवं प्रगतिशील किसानों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने विभाग को निर्देश दिया कि योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक किसान बागवानी से लाभान्वित हो सकें।
विज्ञापन

एडीसी करवा ने कहा कि किसान बागवानी अपनाकर परंपरागत फसलों की तुलना में बेहतर आय अर्जित कर सकते हैं। विभाग द्वारा बाग, सब्जियों, मसालेदार फसलों और फूलों की खेती पर विभिन्न अनुदान दिए जा रहे हैं। जिले में किन्नू, मौसमी, माल्टा, अमरूद, नींबू, आंवला, बेर और खजूर के बाग लगाने पर 32 से 42 हजार रुपये प्रति एकड़ का अनुदान उपलब्ध है। इसके साथ सब्जियों, मसालों और फूलों की खेती पर भी विभाग द्वारा सहायता प्रदान की जाती है।
विज्ञापन

बैठक में जिला उद्यान अधिकारी डॉ. देवीलाल ने बताया कि किसानों को सब्जी एवं फल भंडारण के लिए कोल्ड स्टोर बनाने पर 35 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है जिससे उपज को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सके और किसानों को बेहतर कीमत मिल सके। किसान पांच हजार मीट्रिक टन क्षमता तक का कोल्ड स्टोर बना सकते हैं। इसके अलावा मशरूम उत्पादन के लिए कच्चे शेडों से लेकर वातानुकूलित इकाइयों तक 35 से 85 प्रतिशत तक का अनुदान उपलब्ध है। संरक्षित खेती के तहत नेट हाउस लगाने पर भी 50 से 85 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बागवानी संबंधी अधिक जानकारी के लिए किसान जिला बागवानी कार्यालय या खंड स्तरीय बागवानी विकास अधिकारी के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। बैठक में बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान और बागवानी विशेषज्ञ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed