फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmers and Veteran organizations burnt the effigy of Agriculture Minister at Bhagat Singh Chowk

Bhiwani News: किसान व वेटरन संगठनों ने भगत सिंह चौक पर फूंका कृषि मंत्री का पुतला

Thu, 30 Nov 2023 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 30 Nov 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Farmers and Veteran organizations burnt the effigy of Agriculture Minister at Bhagat Singh Chowk
भगत सिंह चौक पर कृ​षिमंत्री का पुतला फूंकते संयुक्त किसान मोर्च व अन्य संगठनों के पदा​धिकारी। क
भिवानी। कृषि मंत्री की ओर से किसानों पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में वीरवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भगत सिंह चौक पर कृषि मंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस दौरान किसान संगठनों के अलावा भिवानी वेटरन संगठन के सदस्यों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया और कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन

इस मौके पर भिवानी वेटरन संगठन संयोजक सूबेदार मेजर बिरेंद्र सिंह ग्रेवाल बामला ने कहा कि एक तरफ तो कृषि मंत्री स्वयं को किसान परिवार से बताते हैं, वहीं दूसरी तरफ स्वयं किसान परिवार की बहु-बेटियों के बारे में अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं। इसके चलते किसानों के साथ-साथ हर वर्ग के लोगों में कृषि मंत्री के खिलाफ गुस्सा है। मंत्री जैसे उच्च पद पर बैठे लोगों को इस तरह की बयानबाजी करना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही कृषि मंत्री ने अपने बयान पर माफी नहीं मांगी तो और भी बड़े स्तर पर उनका विरोध जताएंगे। इस मौके पर एसआई रामकुमार, सूबेदार मान सिंह चौहान, कैप्टन नरेंद्र सिंह लेफ्टीनेंट, राजपाल दहिया सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन


किसानों पर अभद्र टिप्पणी पर माफी मांगे कृषि मंत्री : कमल प्रधान
भिवानी। युवा कल्याण संगठन के संरक्षक कमल सिंह प्रधान ने कहा कि कृषि मंत्री द्वारा किसानों की बहु-बेटियों पर दिया बयान अशोभनीय है। उन्होंने कृषि मंत्री के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कृषि मंत्री को ऐसी भाषा शैली का प्रयोग किसी के लिए भी नहीं करना चाहिए, जिसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री को तुरंत प्रभाव से इसके लिए माफी मांगनी चाहिए, नहीं तो वे कृषि मंत्री का विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article