फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmer will have to wait 3 month for tubewell connection, JP Dalal spoke

हरियाणा में ट्यूबवेल कनेक्शन की आस लगाए बैठे किसानों को तीन माह और करना होगा इंतजार, जाने वजह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Farmer will have to wait 3 month for tubewell connection, JP Dalal spoke
बीआरसीएम संस्थान में प्रगतिशील किसान को सम्मानित करते हुए कृषि मंत्री जेपी दलाल। संवाद - फोटो : Bhiwani
बहल (भिवानी)। कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि जिन किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए निर्धारित राशि जमा करवा रखी है, उनको अगले दो से तीन महीने में कनेक्शन दिया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों को रसायन मुक्त खेती से जोड़ने के लिए कुरुक्षेत्र में प्रशिक्षण शिविर लगाकर प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने प्रदेश भर से आए पद्मश्री अवॉर्डी प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। वे शनिवार देर शाम को बीआरसीएम में आयोजित कार्यक्रम में किसानों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से ट्यूबवेल कनेक्शन को लेकर किसानों को भारी दिक्कत हो रही थी, लेकिन जिन किसानों ने इसके लिए निर्धारित राशि का पूरा भुगतान कर दिया है, उनको अब अगले दो से तीन महीने में कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इसके लिए किसानों को कुरुक्षेत्र में विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाकर प्रशिक्षित करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोहारू हलका अबतक पिछड़ा हलका रहा है, लेकिन अब इसे प्रदेश के अग्रणी हलकों की तरह विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर कृषि विभाग के निदेशक हरदीप सिंह, पशुपालन विभाग के ओएसडी डॉ. एसके बागोरिया, बागवानी विभाग के निदेशक डॉ. अर्जुन सिंह सैनी, बीआरसीएम निदेशक डॉ. एसके सिन्हा, सरपंच गजानंद अग्रवाल, चेयरमैन सुशील केडिया, चेयरमैन प्रतिनिधि साधूराम पनिहार, रविंद्र मंढोली, विधानसभा संयोजक सुनील सिरसी, विजय पूनिया, कैप्टन रामफल श्योराण, लाल सिंह लालू, सतवीर चैहड़, कर्मवीर चैहड़, राजीव श्योराण, दयानंद सिंह, बलवंत सिंह, बलवान जांगड़ा, शैली काद्यान, अजय बिधनोई, वीरेंद्र लांबा, डॉ. वीरेंद्र श्योराण, विजय फोगाट, रितेश ढाणी बहल, मंजीत पातवान, रामबीर मेचू मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed