फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   farmer spoke they will protest BJP leaders

जारी रहेगा भाजपा नेताओं का विरोध : सदानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
farmer spoke they will protest BJP leaders
ढिगावा मंडी (भिवानी)। खरकड़ी धरना स्थल पर शनिवार को किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत की अध्यक्षता सदानंद सरस्वती महाराज ने की। इस दौरान भाजपा नेताओं का विरोध करने सहित छह प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन

सदानंद सरस्वती महाराज ने बताया कि महापंचायत में कृषि कानूनों को लेकर चल रहे आंदोलन की रणनीति बनाई गई। वहीं गांव खरकड़ी में हुए पंचायत विवाद पर भी चर्चा की गई। किसान महापंचायत में अध्यक्ष मंडल के नामों लिए प्रस्ताव रखा। इसमें सदानंद सरस्वती, नरसिंह डीपी, बृजेंद्र बेरला, धर्मपाल महाराणा, रोहताश पहलवान, गंगाराम श्योराण, कर्मबीर फरटिया, बलबीर ठाकन, ईश्वर सिंह, सुभाष यादव, सीताराम शर्मा, रमेश पंघाल, सुशील धानक, धर्मपाल, पृथ्वीसिंह गोठड़ा, अशोक बीकेयू, कविता आर्य व कविता श्योराण को शामिल किया गया। उपस्थित सभी किसानों ने हाथ उठाकर अपनी सहमति जताई।
विज्ञापन

मंच संचालन करते हुए एडवोकेट सुनील श्योराण ने महापंचायत आयोजक कमेटी की तरफ से प्रस्ताव रखे। महापंचायत को गंगाराम श्योराण, कामरेड ओमप्रकाष, नरसिंह डीपी, शमशेर फोगाट, बिजेंद्र बेरला, राजू मान, कुलदीप धनाना, सुंदर पहलवान, रमेश पंघाल, दयानन्द पुनिया, बलबीर ठाकन, राजकुमार हडोदी, शुशील धानक, मास्टर छत्रपाल, सुभाष यादव, संजीव गुड्डू तक्षक, रोहताश पहलवान, मनोज बागड़ी, प्रदीप मंडोली, जयसिंह बारवास, नरेश पहाड़ी, राजीव मतानी, पृथ्वी गोठड़ा, कर्मबीर फरटिया, सूरत सिंह हरियावास, कविता आर्य, कविता श्योराण संबोधित किया। सभी ने आंदोलन को गति प्रदान करने की बात कही और पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन व किसानों का उत्पीड़न करने की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष मंडल द्वारा विचार विमर्श करके सर्वसम्मति से लिखित प्रस्ताव पारित किए:
- लोहारू विधायक सहित सत्ता पक्ष के सभी नेताओं का बहिष्कार कड़ाई के साथ जारी रहेगा।
- लोहरू के विधायक द्वारा आपसी भाईचारा खत्म करने के प्रयास की कड़ी निंदा की गई और चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसा करने पर अधिक कडे़ कदम उठाऐ जाएंगे।
- लोहारू के किसान भवन में गत दिनों पुलिस द्वारा महाबीर भवन की तालेबंदी व किसानों के साथ बदसलूकी की कड़ी निंदा की गई और जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कि मांग की गई।

- दिल्ली बॉर्डर पर 26 जुलाई को वाहनों के काफिलों को भेजा जाएगा।
-बिजली निगम द्वारा बिजली पोल लगाने के मामले में ज्यादती के विरोध में अभियान चलाया जाएगा और नीमड़ीवाली आंदोलन को सहयोग किया जाएगा।
- महिलाओं की भागीदारी के लिए सामूहिक रूप से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 19 जुलाई को महा पंचायत रोहतक में भागीदारी करने पर जोर दिया जाएगा। ये सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए और हाजिर किसानों व खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि इन फैसलों को लागू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed